- विनोद मिश्रा
बांदा। विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा की भाजपा के “ओल्ड पार्टी जन गोल्ड” हैं। नये लोग उनकी तुलना में “सिल्वर” हैं। लोकसभा चुनाव में “ओल्ड इज गोल्ड साबित” होंगे।

विधायक प्रकाश भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की पुराने लोगों का अनुभव “लोकसभा में विजय पताका फहराने में महत्वपूर्ण रोल” निभायेगा। आपको बता दूं की वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेल में जनसंघ से लेकर अभी तक के सभी वरिष्ठ कार्याकर्ताओं को सम्मानित किया गया जो वर्तमान में भी मील के पत्थर के रूप में स्थापित हैं।

बैठक के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व में किये गये संघर्षो व अनुभवों को साझा किया गया ताकि उनके अनुभवों एवं संघर्षो के आधार पर भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए कार्यकर्ता तैयार हो सके। इस दौरान आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं से परिचर्चा की गयी। रोड मैप रेखांकित कर प्रारूप बना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप फतेहपुर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह नें किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जगराम सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, लवलेश सिंह, बालमुकुन्द शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इन्द्रपाल पटेल, पुरूषोत्म पाण्डेय, नगर पालिका चेयरमैन मालती गुप्ता बासू, आशुतोष मिश्रा, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, ममता मिश्रा, सहित सैकडों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
