City News Uttar Pradesh
मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में "यूपी का छुड़ा रहा छक्का" : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी
उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बालू के अवैध खनन एवं परिवहन की पेगें बांदा में परवान पर हैं। आश्चर्य तो यह भी हैं की मध्य प्रदेश इन दिनों बालू खनन एवं परिवहन में यूपी में बांदा प्रशासन के छक्के छुड़ा रहा है। इसमें इस जिले के जयचंदों की भी सहभागिता है ? इसमें कुछ प्रशासनिक एवं विभागीय जिम्मेदारों की भी शह है ? डीएम दुर्गा शक्ति हालांकि अवैध खनन एवं परिवहन पर बहुत सख्त हैं।

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में "यूपी का छुड़ा रहा छक्का" : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी
Madhya Pradesh Illegal sand transport “UP’s six” : Mafia and Jaichand’s silver

टास्क फोर्स का गठन कर रखा है, पर कथित तौर पर उनके निर्देशों को भी ईमानदारी से परिपालन में कोताही सी बरती जाती है ? इन दिनों गाहे -बगाहे ओवर लोड खनिज परिवहन की धर -पकड़ की मिली भगत रणनीति, तो कभी औचक निरीक्षण को भी सहृदयता से अंजाम दिया जाता है ? इसका नजारा भी यदा -कदा ट्रकों कें पकड़े जाने की सुर्खियां बनता है। वैसे फंडा यह है कि सोची -समझी दस्तूर के तहत खनिज, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ओवरलोडिंग के खिलाफ जांच अभियान चलातें हैं ? फिर इस खेल के पतंग में ढील दे दी जाती है ?

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में "यूपी का छुड़ा रहा छक्का" : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी
Madhya Pradesh Illegal sand transport “UP’s six” : Mafia and Jaichand’s silver

उधर, “धरपकड़ अभियान की कथित इस नौटंकी” में ओवरलोड ट्रक रात में गांव की गलियों में छिप जातें हैं। टीम के जाने के बाद “सैकड़ों ट्रक बैरियर से बाइज्ज्त” निकाल दिये जाते हैं ! मध्य प्रदेश की खदानों से बालू लेकर नरैनी, गिरवां, मटौंध थाना क्षेत्र कें बसहरी रोड की तरफ से आने वाले ज्यादातर ट्रक ओवरलोड निकल रहे हैं। खपटिहा खंड 100/3 भी अवैध खनन एवं परिवहन के लिये चर्चित है।केन पर अवैध पुल बनाकर खनन हो रहा है।


वैसे आपको बता दें कि संयुक्त चेकिंग को लेकर ओवरलोड ट्रक व डंपर चालकों में तय शुदा रिहर्सल की तरह हलचल मच जाती है। रात के अंधेरे में गांव की गलियों और जंगल में पेड़ों की आड़ में ट्रक-डंपर छिप जातें हैं, मानों “भूसे के ढ़ेर में सुई छिप गई” हो। इसमें “लोकेशन बाजों” की “महत्व पूर्ण भूमिका” होती है। “दलाली की रकम की जेबों में हनक” हो जाती है ! टीम अधिकारियों की पल-पल की खबर ट्रक चालकों और मालिकों तक पहुंचाते हैं। एवज में प्रति ट्रक “मोटे रुपये भेंट में” मिलते हैं ! दूसरी तरफ सुबह नौ बजे नोइंट्री लागू होने से पहले ट्रक-डंपर चालकों में “शहर से बाहर निकलने की होड़” रोजाना मची रहती है ?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यादव जी की लव स्टोरी पर बवाल: यादव महासभा का राष्ट्रपति को ज्ञापन, एफआईआर व बैन की मांग

City News Uttar Pradesh

विधायक ओममणी वर्मा बारिश की ‘तबाही’ से द्रवित: पीड़ितों की ‘मदद’ हेतु डीएम को पत्र

City News Uttar Pradesh Desk

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नें कहा: मिलेट्स प्रोसेसिंग और पैकिंग की 55 इकाइयां होंगी स्थापित

City News Uttar Pradesh

आजादी का अमृत महोत्सव : “हर घर तिरंगा” अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 शिक्षक हुए सम्मानित, जल शक्ति राज्य राज्य मंत्री रामकेश और डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

City News Uttar Pradesh

स्वच्छता पर करोड़ों खर्च: फिर भी गांवों में कूड़े की सरकार, अफसरों की शह पर खेल !

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी नें किया वृक्षारोपण : सुरक्षा का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़