29.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
अपर मुख्य सचिव व डीएम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण : स्पोटर्स टीमें बनाये जाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश

अपर मुख्य सचिव व डीएम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण : स्पोटर्स टीमें बनाये जाने के दिए निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बडोखर खुर्द एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय महोखर का निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के क्लास रूम, स्मार्ट क्लास, आवासीय हास्टल कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, भोजनालय आदि का गहनता से निरीक्षण करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अपर मुख्य सचिव व डीएम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण : स्पोटर्स टीमें बनाये जाने के दिए निर्देश
Additional Chief Secretary and DM inspected the schools: instructions were given to form sports teams

उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से शिक्षण कार्य केे सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिसमेें बताया गया कि स्मार्ट क्लास दीक्षा एैप के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष में शिक्षा ले रही छात्राओं से कम्प्यूटर के द्वारा उन्हें क्या-क्या बताया जाता है तथा कम्प्यूटर के द्वारा वह किन विषयों का अध्ययन करती हैं, जिसमें छात्राओं ने बताया कि गणित एवं कम्प्यूटर से सम्बन्धित शिक्षा प्राप्त करती हैं।

अपर मुख्य सचिव व डीएम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण : स्पोटर्स टीमें बनाये जाने के दिए निर्देश
Additional Chief Secretary and DM inspected the schools: instructions were given to form sports teams

उन्होंने छात्राओं के द्वारा बनायेे गये प्रोजेक्ट को संचालित कराकर देखा एवं प्रशंसा की। छात्राओं ने बताया कि विज्ञान, गणित एवं कम्प्यूटर के साथ अन्य विषयों में उनकी रूचि है। उन्होंने छात्राओं से विद्यालय द्वारा दी जा ही विभिन्न सुविधायें भोजन, खेल-कूद, हास्टल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। साथ ही खेल-कूद हेतुु स्पोटर्स की टीमें भी बनाये जाने के निर्देश दिये।

अपर मुख्य सचिव व डीएम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण : स्पोटर्स टीमें बनाये जाने के दिए निर्देश
Additional Chief Secretary and DM inspected the schools: instructions were given to form sports teams

इसके बाद उ0प्रा0वि0 बडोखर खुर्द का निरीक्षण किया। विद्यालय में स्थापित की गयी एस्ट्रोनोमी लैब एवं लाइब्रेरी देखी। एस्ट्रोनोमी लैब के द्वारा बच्चों को क्या-क्या जानकारी दी जाती है, इस सम्बन्ध में जानकारी मांगी, बाताया गया कि लैब के माध्यम से सौर्य मण्डल, गरूत्वाकर्षण, प्लैनेट्स, सूर्य एवं चन्द्रग्रहण कैसे होते हैं तथा अन्य भौगोलीय परिदृश्य के सम्बन्ध में भी बताया जाता है।

अपर मुख्य सचिव व डीएम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण : स्पोटर्स टीमें बनाये जाने के दिए निर्देश
Additional Chief Secretary and DM inspected the schools: instructions were given to form sports teams

विद्यालय में बुद्धवार एवं शनिवार को अन्य विद्यालयों के बच्चों के लिए भी क्लास लगायी जाती है। उन्होंने निपुण भारत अभियान के अन्तर्गत बच्चों को दी जा रही शिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि विद्यालय के प्रथम घण्टे में निपुण आवर आयोजित कर बच्चों को पढाया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव व डीएम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण : स्पोटर्स टीमें बनाये जाने के दिए निर्देश
Additional Chief Secretary and DM inspected the schools: instructions were given to form sports teams

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि विद्यालय की लाइब्रेरी में और अच्छी ज्ञानवर्धक पुस्तिकायें उपलब्ध करायें, जिससे कि बच्चों को कोर्स के साथ अन्य विषयों की बेहतर शिक्षा मिलगी। विद्यालय में एनसीआरटी से प्राप्त विज्ञान किट के द्वारा भी शिक्षा दी जाती है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं विद्यालय के वार्डन सहित शिक्षकायें उपस्थित रहीं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ‘राजनीति’ से आगे ‘लोकनीति’ की बने मिसाल: जनता से जोड़ा ‘दिल’

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की मिट्टी बीमार : ताकत धंसी एक मीटर नीचे

City News Uttar Pradesh

साइट पर ‘बासू रेड’: अंकित ने पार्क में मारा छापा, ठेकेदार की ‘धड़कन तेज, छूटा पसीना

City News Uttar Pradesh Desk

नामांकन: तहसील की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी अभिनंदन ने लिया जायजा

City News Uttar Pradesh

बांदा : महंत के अपहरण के प्रयास का नहीं हो पा रहा पर्दाफाश …

तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव: खौलते तेल की चपेट में आए तीन लोग, सीसीटीवी में कैद हुई तबाही

ब्रेकिंग न्यूज़