City News Uttar Pradesh
ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत : परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत : परिवार में मचा कोहराम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव निवासी प्रेमजीत (20) गांव से मंगलवार को चाची के घर एक निमंत्रण में बिलगांव गया था।

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत : परिवार में मचा कोहराम
Student died in a road accident due to tractor collision: There was chaos in the family

वहां से देर शाम मामा मान सिंह के घर शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव जा रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सहायता से परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल आए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत : परिवार में मचा कोहराम
Student died in a road accident due to tractor collision: There was chaos in the family

बड़े भाई अजीत ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। चार दिन पहले सूरत से आया था। कुलकुम्हारी गांव के कॉलेज में बीए का छात्र था। बताया कि सबसे बड़े भाई ज्ञान सिंह की तीन जनवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तीन माह के अंदर उसके घर में यह दूसरी मौत है। पिता श्याम सिंह मजदूरी करते हैं। शहर कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। तहरीर मिलने पर कार्रवाई।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मधुमक्खियों ने प्रसाद वितरण और कन्या भोज के दौरान बोला हमला, श्रद्धालुओं में मची भगदड़; 250 लोग घायल

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा चौंक गई : विकास भवन में देखी घोर लापरवाही

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘स्मार्ट मीटर’ पर खोला मोर्चा: पोस्टपेड सिस्टम ‘बहाल’ की उठाई मांग

City News Uttar Pradesh

नगर आगमन पर सपा पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत …

City News Uttar Pradesh

राजनीति : सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान: बोले- पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिलेगी करारी हार

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें कहा किसान “हरी” का प्रयोग कर “हरा-भरा” रहें ! …

ब्रेकिंग न्यूज़