City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- मेडिकल कालेज : अल्ट्रा साउंड के लिये अब नहीं पड़ेगा अटकना..

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा।राजकीय मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रा साउंड के लिये अब अटकना नहीं पड़ेगा। जेब पर बोझ कम यानी हर्रै लगे न फिटकरी और रंग चोखा की कहावत। दरसल रेडियो व सोनोलॉजिस्ट चिकित्सक के न होने से अभी तक लाखों रुपयों की अल्ट्रासाउंड मशीनें उपयोग विहीन थीं। मजबूरी में मरीजों को निजी केंद्रों में महंगी जांच करानी पड़ती थी। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं को होती थी। लेकिन अब मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सोनोलॉजिस्ट चिकित्सक का एप्रूवल मिलने से सप्ताह भर में मरीजों को जांच की सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।


राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगभग 225 मरीजों की ओपीडी चल रही है।प्रतिदिन लगभग 18 से 20 गर्भवती, पेट व सर्जरी से संबंधित मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत पड़ती है। वहां करीब 24 लाख की कीमत की चार मशीनें कई वर्षों से रखी थीं। लेकिन चिकित्सकों की तैनाती न होने से लाखों की मशीनों का प्रयोग नहीं हो रहा था। मरीज निजी केंद्रों में अभी तक 6 सौ रुपये देकर जांच कराते थे। कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की समस्या को देखते हुए जिला स्तरीय कमेटी से एक माह पहले चिकित्सक के लिए एप्रूवल मांगा था।कमेटी ने मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर स्त्रीरोग एवं सोनोलॉजिस्ट डॉ. सुशील कुमार को जांच करने के लिए सहमति दे दी है। कॉलेज प्रशासन ने सहमति मिलने के बाद जांच शुरू कराने के लिए आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।


मेडिकल कालेज के प्राचार्य मुकेश यादव नें बताया की एक सप्ताह में जांच की सुविधाएं मिलने लगेगी। उपकरण कॉलेज में हैं। अब जांच शुरू कराने में कोई किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के नये खनिज अधिकारी रंजन के तेवर सख्त: अवैध खनन एवं परिवहन पर लगेगा ब्रेक

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें कहा, भाजपा सरकार अधिवक्ताओं का कर रही कल्याण

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट की युवती पर युवक का मतातंरण कराने का आरोप, आरोपितों को गुरुग्राम से पकड़कर बांदा लाई पुलिस

City News Uttar Pradesh

Banda : जीत के बाद भी 96 नव निर्वाचित नहीं बन सकेंगे प्रधान …

बांदा : चचेरे भाई को गोली मारने में 10 वर्ष की कैद, व 10 हजार रुपये जुर्माना की भी सजा

जिले में 630 स्कूल में लौटी हलचल : गाइड लाइन छू-मंतर ! …

ब्रेकिंग न्यूज़