29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा का जल संस्थान महा लापरवाह: संकट नजर अंदाज कर बजा रहा चैन की बंशी !
उत्तर प्रदेश

बांदा का जल संस्थान महा लापरवाह: संकट नजर अंदाज कर बजा रहा चैन की बंशी !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा शहर में जल संकट मंडराने लगा हैं। इससे निपटने के लिये “विभागीय अधिकारी निःचिंत भाव से विभागीय बजट की चुपड़ी रोटी खाकर तंदरुस्त” हो रहे हैं। केन नदी से जल संस्थान एक दर्जन से ज्यादा नगरीय व ग्रामीण पेयजल योजनाएं संचालित कर रहा है। बांदा शहर के बड़े हिस्से को केन नदी से जलापूर्ति होती है।

बांदा का जल संस्थान महा लापरवाह: संकट नजर अंदाज कर बजा रहा चैन की बंशी !
Banda’s Jal Sansthan is very negligent: Ignoring the crisis, playing the flute of peace!

जलस्तर घटने से जल संस्थान के पानी में तीन एमएलडी की कमी आ गई है। नदी से 9 एमएलडी पानी लिया जा रहा था, लेकिन बमुश्किल 8 एमएलडी ही पानी मिल पा रहा है।

बांदा का जल संस्थान महा लापरवाह: संकट नजर अंदाज कर बजा रहा चैन की बंशी !
Banda’s Jal Sansthan is very negligent: Ignoring the crisis, playing the flute of peace!

नदी की जलधारा सिकुड़ जाने से इंटेकवेल को पानी पहुंचाने में काफी जद्दोजेहद है। इनटेक बेल तक बालू का भराव हैं। हालात एवं विभागीय लापरवाही संकेत दें रहे हैं की आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है। मई, जून माह में स्थिति और भी भयावह हो जाने की संभावना हैं।

बांदा का जल संस्थान महा लापरवाह: संकट नजर अंदाज कर बजा रहा चैन की बंशी !
Banda’s Jal Sansthan is very negligent: Ignoring the crisis, playing the flute of peace!

जिला मुख्यालय की बात करें तो शहर के सभी 31 वार्डों में जर्जर पाईप लाईने बिछी हुई हैं। चार दशकों से पुरानी लाइने चलनी सी हो गई हैं परिणाम स्वरूप दूषित पेयजल लोगों के स्वास्थ को बीमारियों में झोंक रहा हैं।

आश्चर्य की बात यह हैं की पेयजल के लिये जो जल संस्थान को बजट मिल रहा हैं कथित तौर पर उसका अधिकांश भाग कागजों में खर्च हो रहा हैं। बजट का भारी -भरकम भाग अधिकारी गटक कर अपनी धन प्यास बुझा रहे हैं। जल संकट से निपटने के लिये जल संस्थान चिंता मुक्त हो इस कहानी को चरितार्थ कर रहा हैं जैसे रोम जल रहा था और वंहा का शासक चैन की बंसी बजा रहा था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें कहा बेसिक शिक्षा का स्तर सुधारें : स्कूल जानें से कोई बच्चा न छूटे

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की बाईक रैली में गूंजा: मेरी शान तिरंगा है

City News Uttar Pradesh

नाव दुर्घटना : विधायक प्रकाश नें मंत्री के साथ लिया राहत का जायजा, मृतकों की संख्या 11 हुई

बुंदेलखंड में अब प्याज लाएगा खुशी के आंसू- अन्नदाता होंगे समृद्ध …

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा नव निर्माण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का बिजली विभाग पर कहर, तीन अधिशाषी अभियंता निलंबित ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़