City News Uttar Pradesh
पति और बेटे द्वारा पीटे जाने से झुब्ध महिला होमगार्ड ने फांसी लगाकर की खुसकुशी
उत्तर प्रदेश

पति और बेटे द्वारा पीटे जाने से झुब्ध महिला होमगार्ड ने फांसी लगाकर की खुसकुशी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पति और बेटे द्वारा पिटाई से झुब्ध महिला होमगार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके और पुलिस में सनसनी है। बताते है कि  दो दिन पूर्व बेटे ने पचास हजार रुपये की मांग की थी, मना करने पर बेटे और पति ने मिलकर पिटाई की थी। उस दौरान पीड़ित महिला होमगार्ड की तहरीर पर पति पर शांति भंग की कार्यवाही की गई थी।

पति और बेटे द्वारा पीटे जाने से झुब्ध महिला होमगार्ड ने फांसी लगाकर की खुसकुशी
Angry woman home guard hanged herself after being beaten up by her husband and son

मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम बहिंगा के मजरा सहिंगा का है, यहां की  55 वर्षीय महिला होमगार्ड जमुना देवी पत्नी जगजीत विश्वकर्मा ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कमरे में रस्सी का फंदा गले में डाल फांसी लगा ली। कुछ समय बाद पहुँचे पति जगजीत विश्वकर्मा ने उसे मरा देख चौकीदार को सूचना दी। आपको बता दे कि महिला होमगार्ड ड्यूटी शहर कोतवाली में करती थी। उसके तीन बेटे शिवजीत, अमरजीत व सत्यजीत और चार बेटियां हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक दो दिन पूर्व पति के खिलाफ विवाद की तहरीर लाई थी, जिस पर 151 की कार्यवाही की थी।

पति और बेटे द्वारा पीटे जाने से झुब्ध महिला होमगार्ड ने फांसी लगाकर की खुसकुशी
Angry woman home guard hanged herself after being beaten up by her husband and son

दूसरी ओर ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पूर्व रविवार को बेटे अमरजीत ने माँ जमुना देवी से पचास हजार रुपये की मांग की थी, न देने पर अमरजीत और पति जगजीत विश्वकर्मा ने मिलकर जमुना देवी की पिटाई कर दी थी। पीड़ित होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने पति जगजीत का 151 में चालान किया था। वहां से सोमवार को छूट कर आये पति और बेटे ने फिर रात में विवाद किया। जिससे झुब्ध होकर जमुना देवी ने मंगलवार सुबह फांसी लगा ली।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फांसी लगाकर युवती ने कर ली आत्महत्या, फंदे में लटका शव देख परिजनों की निकल पड़ी, मचा कोहराम

अपराधियों का तांडव: हाईवे पर युवक को मारी गोली, मची ‘सनसनी’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा पंप कैनाल का “अहिल्या उद्धार”: खर्च होंगे लगभग 2 करोड़ 71 लाख

पूर्व सांसद भैरों ने ‘भगवान’ को लिखा पत्र: फर्जी दीपदान आंकड़ों पर बवाल, सिस्टम हुआ ‘नंगा’ !

City News Uttar Pradesh

आरक्षण और रोजगार के लिए दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन …

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी का गिरोह देश का सबसे “खूंखार अपराधी गैंग”, हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी पर की बेहद गंभीर टिप्पणी

ब्रेकिंग न्यूज़