City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश का तोहफा: बाढ़ से बांदा के बचाव हेतु किया तटबंध का शिलान्यास
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश का तोहफा: बाढ़ से बांदा के बचाव हेतु किया तटबंध का शिलान्यास

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बांदा को तोहफा दिया है। बांदा जिले को केन और यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों को बाढ़ से बचाने के लिये तीन तटबंधों को मंजूरी दिलाई। यमुना किनारे पहले तटबंध का शिलान्यास किया।

जल शक्ति मंत्री रामकेश का तोहफा: बाढ़ से बांदा के बचाव हेतु किया तटबंध का शिलान्यास
Jal Shakti Minister Ramkesh’s gift: Foundation stone of embankment laid to save Banda from floods

शिलान्यास स्थल पर पहले भूमि पूजन की औपचारिकता पूरी हुई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की सभा को भी संबोधित किया। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि यमुना में इस तटबंध के निर्माण से ग्राम लसड़ा, बसधरी, कुदा डेरा समूह के गांवों की बाढ़ से सुरक्षा होगी।

जल शक्ति मंत्री रामकेश का तोहफा: बाढ़ से बांदा के बचाव हेतु किया तटबंध का शिलान्यास
Jal Shakti Minister Ramkesh’s gift: Foundation stone of embankment laid to save Banda from floods

जल शक्ति राज्य मंत्री नें कहा कि बांदा में इसके अलावा केन और यमुना के अलग इलाकों में दो तटबंध और बनेंगे। इन तटबंधों के निर्माण में 25 करोड़ से भी अधिक धनराशि खर्च की जायेगी।

जल शक्ति मंत्री रामकेश का तोहफा: बाढ़ से बांदा के बचाव हेतु किया तटबंध का शिलान्यास
Jal Shakti Minister Ramkesh’s gift: Foundation stone of embankment laid to save Banda from floods

राज्य मंत्री निषाद नें कहा कि केन नदी के दायें तट पर ग्राम कनवारा, बरुवा डेरा, टिकरी की बाढ़ से सुरक्षा हेतु तटबंध बनेगा। इसी क्रम में यमुना तट पर स्थिति ग्राम इछावर, घरीखेरा, पांडे पुरवा, बिउला डेरा में कटान रोकने को तटबंध का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। इस अवसर पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक राज नारायण दिवेदी, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता श्याम जी चौबे, अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड तृतीय रामराज आदि उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ्य सेवा का कबाड़ा: तड़पते मरीजों को बेड नहीं, करोड़ों की बिल्डिंग बेकार, कौन जिम्मेदार ?

City News Uttar Pradesh

फूल मार्केट बना ‘अतिक्रमण की जड़’: वाहनों की पार्किंग से चौक बाजार में ‘जाम का जाल’

City News Uttar Pradesh

नाव कांड : मंत्री राकेश एवं रामकेश का जिला प्रशासन पर आरोप: बचाव काम समय रहते नहीं किया शुरू

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त और डीएम की सलाह माने, फहरेगी महामारी पर विजय पताका ! …

दीपावली नजदीक आई : उम्मीद पर कुंभकारों के यहां रफ्तार भर रहे चाक …

City News Uttar Pradesh

बांदा रेलवे स्टेशन में आरक्षण खिड़की बोल रही है प्लीज “न बाबा न”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़