City News Uttar Pradesh
राहुल गांधी प्रकरण पर बांदा कांग्रेस आगबबूला: राष्ट्रपति को संबोधित दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी प्रकरण पर बांदा कांग्रेस आगबबूला: राष्ट्रपति को संबोधित दिया ज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता समाप्त प्रकरण पर कांग्रेस में आक्रोष की लपटें यहां भी प्रज्वलित हैं। राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिलवाने एवं राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने के लिये अतर्रा में कांग्रेसियों ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा। नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा ने किया।

राहुल गांधी प्रकरण पर बांदा कांग्रेस आगबबूला: राष्ट्रपति को संबोधित दिया ज्ञापन
Banda Congress furious over Rahul Gandhi episode: Memorandum addressed to the President

ज्ञापन में कहा गया है कि देश की जनता की आखरी उम्मीद आप ही हैं। प्रथम नागरिक के तौर पर आप हस्तक्षेप करें। राहुल गांधी के प्रश्नों का उत्तर दिलवाए। राहुल ने प्रश्न किया है देश के प्रधानमंत्री और उद्योगपति गौतम अडानी के बीच क्या रिश्ता है? इसी तरह गौतम अडानी के व्यापार में विदेशों से आया 20000 करोड़ रुपया किसका है? प्रधानमंत्री विदेश यात्रा में कितनी बार गौतम अडानी को अपने साथ ले गए। इसी तरह 5 प्रश्नों से भरा ज्ञापन है।


पूर्व जिला अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य साकेत बिहारी मिश्रा ने कहा है कि देश में हर दिन लोकतंत्र की हत्या हो रही है विपक्ष की आवाज दवाई जा रही है। सरकार मनमानी पर है। महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर नियंत्रित नहीं हो रही, लेकिन सरकार आत्ममुग्धता के गीत गाए जा रही है। ज्ञापन देने वालों में सूरज बाजपेई, जगदीश गुप्ता, रमेश चंद्र साहू, ललित किशोर खेंगार, सोम चंद्र जाटव, सुनील दत्त पांडे, मोहम्मद नसीम, लालबाबू सिंह, आशीष गुप्ता, उमाशंकर बाजपेई आदि उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा का आत्मनिर्भर संकल्प अभियान: स्वदेशी के सहारे होगी सियासी जंग !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह संत समागम में मिले स्नेह से हुये अविभूत

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव को लेकर भजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चल रहा मंथन, राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज मौजूद

City News Uttar Pradesh

यूपी बोर्ड में गजब : कापी एक और जांचने वाले दो, दोनोँ को मिल रहा भुगतान

समाधान दिवस बना दिखावें का खेल ? फाइलों में दफन हुई अधिकांश समस्याएं !

बोर्ड बैठक में सदस्यों ने जमकर किया हंगामा, आउटसोर्सिंग की धनराशि में गड़बड़ी का लगाया आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़