City News Uttar Pradesh
मधुमक्खियों ने प्रसाद वितरण और कन्या भोज के दौरान बोला हमला, श्रद्धालुओं में मची भगदड़, 250 लोग घायल
उत्तर प्रदेश

मधुमक्खियों ने प्रसाद वितरण और कन्या भोज के दौरान बोला हमला, श्रद्धालुओं में मची भगदड़; 250 लोग घायल

महोबा। नवरात्र पर कन्या भोज के दौरान ननवारा गांव में पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर किसी ने पत्थर मार दिया। इससे मधुमक्खियों ने आसपास लोगों पर हमलावर हो गईं। इसमें कई बच्चों समेत करीब पचास लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बच्चों व अन्य को जैतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह से मंगरौल गांव में प्रसाद वितरण के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। यहां करीब दो सौ लोग घायल हो गए। यहीं पांच लोग अधिक घायल हो गए, जिन्हें जैतपुर में भर्ती कराया गया।

मधुमक्खियों ने प्रसाद वितरण और कन्या भोज के दौरान बोला हमला, श्रद्धालुओं में मची भगदड़, 250 लोग घायल
Mahoba: Bees attack during Prasad distribution and Kanya Bhoj, stampede among devotees, 250 people injured

मंगलवार को जैतपुर ब्लाक के ननवारा गांव में गौड़ बाबा मंदिर में कन्या भोज का आयोजन था। इसे गांव के कल्लू कुशवाहा की ओर से कराया गया था। दोपहर के समय यहां एक पेंड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर किसी ने पत्थर फेंक दिया, इससे मधुमक्खियों ने वहां आसपास के लोगों पर हमला कर दिया।

इससे कन्या भोज को आई कन्याओं में करीब पचास लोग घायल हो गए। सभी को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया गया। वहां से कुछ बच्चों को जैतपुर सीएचसी लाया गया। इसी तरह मंगरौल कला में दिनेश सोनी की ओर से हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाया गया था। वहां प्रसाद वितरण के दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिसमें करीब दो सौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएससी जैतपुर में भर्ती कराया गया। सभी की हालत सुधार बताया जा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डाक्टर दंपती की फेफड़ों पर लिखी किताब बनी बेस्ट सेलर, टाप 100 की सूची में हुई शामिल

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें फसल मुआवज़े की उठाई मांग: कहा बारिश व बाढ़ से किसान तबाह

City News Uttar Pradesh

बांदा में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी में चार गिरफ्तार :16 कछुये बरामद

City News Uttar Pradesh

गैस सिलेंडर में ‘आग’ से मचा हड़कंप: ग्रामीणों की ‘सूझबूझ’ से टला ‘बड़ा हादसा’

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश ने जरुरतमंदो के चेहरे पर लाई मुस्कान: सरकारी योजनाओं पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

Banda : बालू खदान में युवक की हत्या से सनसनी, भारी पुलिस फोर्स तैनात …

ब्रेकिंग न्यूज़