City News Uttar Pradesh
दुस्साहस: कबाड़ में बेच दीं गई चार सरकारी एंबुलेंस, वाहनों को कटता देख लोगों ने की शिकायत तो हुआ खुलासा
उत्तर प्रदेश

दुस्साहस: कबाड़ में बेच दीं गई चार सरकारी एंबुलेंस, वाहनों को कटता देख लोगों ने की शिकायत तो हुआ खुलासा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कबाड़ी की दुकान में प्राथमिक स्कूलों की किताबें मिलने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब सरकारी एंबुलेंस भी कबाड़ में बेच दी गईं। अतर्रा चुंगी के पास 108 की चार एंबुलेंस कबाड़ी की दुकान में कटते दिखीं तो राहगीर ठिठक गए और इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने यहां से कोई एंबुलेंस न बेचने की बात कह रहे हैं। कबाड़ी आरिफ ने बताया कि वह चारों एंबुलेंस भूरागढ़ बाईपास पर स्थित वर्कशाप से लाया है। इन्हें एक डाक्टर और एंबुलेंस चलवाने वाली कंपनी के अधिकारी ने बेचा है। इनमें से दो बिना इंजन की थीं, जिन्हें 55 हजार रुपये में खरीदा है। अन्य दो के लिए 65 हजार रुपये चुकाए हैं। बेचने वाले लोगों ने उससे नकद रुपये लिए हैं।

दुस्साहस: कबाड़ में बेच दीं गई चार सरकारी एंबुलेंस, वाहनों को कटता देख लोगों ने की शिकायत तो हुआ खुलासा
Audacity: Four government ambulances were sold as junk, people complained after seeing the vehicles being cut, it was revealed

इसके साथ ही दो हजार रुपये अलग से लिए थे। जनपद में 23 एंबुलेंस 108 व 21 एंबुलेंस 102 की संचालित हो रही हैं। रविवार शाम चार एंबुलेंस 108 अतर्रा चुंगी के पास एक कबाड़ी की दुकान में खड़ी नजर आईं। ये एंबुलेंस कहां से आईं हैं, इसके बारे में संबंधित अधिकारी बता नहीं पा रहे। एंबुलेंस संचालन करने वाली कंपनी जीवीके के जिला कोर्डिनेटर अजय कुमार ने बताया कि उन्हें इन एंबुलेंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


बैकअप की पुरानी एंबुलेंस किसी अन्य जनपद की हो सकती हैं। इस नंबर की एंबुलेंस यहां संचालित नहीं हो रही हैं। कंपनी के प्रोग्राम मैनेजर शुभम तोमर ने बताया कि कंडम एंबुलेंस की नीलामी की जाती है। लखनऊ में कंपनी की ओर से। जो एंबुलेंस कबाड़ी के यहां मिली हैं वह बांदा की नहीं हैं। सीएमओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि एंबुलेंसों की नीलामी जिले में नहीं हुई हैं। किसी अन्य जनपद की एंबुलेंस को लाकर यहां काटा जा रहा होगा।

– महोबा की एक एंबुलेंस का नहीं हो पाया सौदा

कबाड़ी आरिफ ने बताया कि जिन लोगों ने यह चार एंबुलेंस बेची हैं, उन्होंने महोबा की भी एक एंबुलेंस बेचने की बात कही थी। आरिफ के अनुसार उसकी कीमत 75 हजार रुपये मांगी जा रही थी, इसलिए सौदा नहीं हो पाया।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

महोबा-कुलपहाड़ रेलखंड में दोहरीकरण एवं नाट इंटरलाकिंग: सात से कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

डाकघर सेवाओं में केंद्र सरकार नें की बढ़ोत्तरी : खाता धारकों की होगी बल्ले- बल्ले

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक घटना : जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

डाक्टर नीलम सिंह और सेवर्स आफ लाइफ ने जच्चा-बच्चा की बचाई जान, सफल आपरेशन को दिया अंजाम

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें जन संवाद कर सुनी समस्यायें : सरकार की बताई योजनायें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़