25.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
कृषि विभाग की अपरम्पार "माया": जायद आंकड़ों में ज्यादा "भाया" !
उत्तर प्रदेश

कृषि विभाग की अपरम्पार “माया”: जायद आंकड़ों में ज्यादा “भाया” !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कृषि विभाग की इस जिले ही क्या पूरे मंडल में “अपरम्पार माया” है। कथित रूप से “आंकड़े गढ़ने में इस विभाग का भी कोई सानी नहीं”। “आंकड़े देखने में सुहावने लगते हैं पर हकीकत में रेत के महल की तरह ढ़ेर” कहें तों शायद “अतिसियोक्ति न होगी” !

कृषि विभाग की अपरम्पार "माया": जायद आंकड़ों में ज्यादा "भाया" !
Immense “illusion” of Agriculture Department: more “liked” in Zayed figures!

अब मूल विषय की डिटेल में आते हैं। गर्मी में होने वाली फसलों का रकबा कृषि विभाग ने निर्धारित कर दिया है। चित्रकूट मंडल के चारों जनपदों में 9773 हेक्टेयर में सब्जी सहित मूंग, उर्द की फसले उगाई जाएगी। इसमें सर्वाधिक 9198 हेक्टेयर में सब्जी की खेती होगी। कृषि विभाग ने दावा किया है कि पिछले एक सप्ताह में दो हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में किसानों ने सब्जी की बुआई की है।

कृषि विभाग की अपरम्पार "माया": जायद आंकड़ों में ज्यादा "भाया" !
Immense “illusion” of Agriculture Department: more “liked” in Zayed figures!

वैसे तो बुंदेलखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है। चित्रकूट मंडल मात्र में 10 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में रबी व खरीफ की बुवाई की जाती है। यहां पानी का अभाव होने से “जायद की फसल” कम बोई जाती है। इस वर्ष गर्मी में होने वाली जायद की फसल के लिए विभाग नें बांदा में 1287, हमीरपुर में 2678, चित्रकूट में 808, महोबा में 4940 यानि कुल 9773 हेक्टेयर क्षेत्रफल निर्धारित किया है। इसमें 9713 हेक्टेयर में सब्जी की फसल होगी। शेष रकबे में किसान मूंग, उर्द, मक्का व हरा चारा आदि की बुवाई करेगा।

हालांकि मक्का सिर्फ जनपद चित्रकूट में ही होता है। विभागीय दावा है कि किसानों ने जायद की बुवाई शुरू कर दी है। पिछले एक सप्ताह में दो हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में सब्जी की बुवाई की गई है। 300 हेक्टेयर में पशुओं के लिए हरा चारा बरसीन आदि बोया गया है। पर धरातल में कितनी सच्चाई है वह अन्नाप्रथा के भीषण प्रकोप से समझी जा सकती है !

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग को गुस्सा आया : “काया” क्यों है अभी तक “बेकाया” ? 23 की बढ़ी धुकधुकी !

City News Uttar Pradesh

विकास के नाम पर ‘भ्रष्टाचार’ की सड़क: ऊपर से चमक, अंदर से ‘सड़न’ !

विधायक प्रकाश का चमत्कार: सदस्यता अभियान के प्रति उमड़ा रहा भारी रुझान

City News Uttar Pradesh

यूपी में गुंडाराज : छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने तीन को पीट-पीटकर किया मरणासन्न…

City News Uttar Pradesh

शादी की पहली वर्षगांठ से दो दिन पहले दंपती ने मौत को लगाया गले : एक ही फंदे से लटके मिले शव

ब्रेकिंग न्यूज़