City News Uttar Pradesh
होली के पहले दिन जमकर चला रंग: नशे की तरंग में मटन एवं चिकन का भी दिखा धमाल
उत्तर प्रदेश

होली के पहले दिन जमकर चला रंग: नशे की तरंग में मटन एवं चिकन का भी दिखा धमाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में होलिका दहन के साथ ही रंगोत्सव के पहले दिन हर्षोल्लास के साथ रंगों की बौछार औऱ अबीर -गुलाल नें फिजां को मद -मस्ती से भर दिया। पतंजलि योग पीठ की स्थानीय शाखा द्वारा अवस्थी पार्क में आकर्षक होली मिलन समारोह की धूम रहीं। इसमें राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारी एवं मीडिया के लोगों नें रंग एवं गुलाल की वर्षा की। इस दौरान सदर विधायक प्रकाश दिवेदी होली मिलन समारोह में आकर्षण का केंद्र रहें।

होली के पहले दिन जमकर चला रंग: नशे की तरंग में मटन एवं चिकन का भी दिखा धमाल
Colors run wild on the first day of Holi: Mutton and chicken also showed up in the wave of intoxication

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें अपनें निर्वाचन क्षेत्र तिंदवारी में घूम -घूम कर रंगोत्सव मनाया तो जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बबेरू में रंगोत्सव की धूम मचाने में सहभागी दिखे। होली की शुभकामनायें दीं गई। शहर में होली की मस्ती शुरू हुई तो देर शाम तक चली। डीजे की धुन पर युवा और युवतियां जमकर थिरके।

होली के पहले दिन जमकर चला रंग: नशे की तरंग में मटन एवं चिकन का भी दिखा धमाल
Colors run wild on the first day of Holi: Mutton and chicken also showed up in the wave of intoxication

होली गीतों के बीच बच्चे-बजुर्ग और युवा रंगों की मस्ती में सराबोर रहे। जगह-जगह ठंडई, भांग, गुझिया आदि पकवानों का इंतजाम किया गया। घरों में महिलाओं ने भी जमकर होली खेली।

होली के पहले दिन जमकर चला रंग: नशे की तरंग में मटन एवं चिकन का भी दिखा धमाल
Colors run wild on the first day of Holi: Mutton and chicken also showed up in the wave of intoxication

बुंदेलखंड में होली का पर्व वैसे तो पांच दिनों तक चलता है, लेकिन पहले दिन बुधवार को जिले भर में होली की धूम रही। सुबह होते ही बच्चों ने पिचकारियों और गन से रंगों की बारिश की तो युवा डीजे की धुन में रंगों से सराबोर होकर होली खेली।

होली के पहले दिन जमकर चला रंग: नशे की तरंग में मटन एवं चिकन का भी दिखा धमाल
Colors run wild on the first day of Holi: Mutton and chicken also showed up in the wave of intoxication

एक-दूसरे का तिलक कर गले मिले और होली की बधाई दी। इस दौरान ठंडी भांग और पकवानों का भी लुत्फ लोगों नें लुफ्त उठाया। युवाओं की टोलियों नें फार्म हाउसों को भी गुलजार किया। कहीं होला की बहार तो कहीं मटन -चिकन के साथ ही जामों की भी खनखनाहट खनकती दिखी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिला कमेटी क्या है ढोल में पोल ? कैसे होगा बेड़ा पार ! …

कोचिंग से लौट रही नाबालिक छात्रा से ऑटो में दुष्कर्म: पुलिस मुठभेड़ में दरिंदे गिरफ्तार

बिजली विभाग बना ‘सिस्टम किलर’: मंडल बना ‘अंधेरे’ का गढ़, अफसर दे रहे सिर्फ ‘लालीपॉप’

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम साहब देखिये थाना प्रभारी का दुस्साहस : बालू खदान मरौली के, माफियाओ का बना हमदर्द ! जबरिया खेतों से परिवहन …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की सूझ-बूझ : स्वतंत्रा दिवस पर माहौल बिगड़ने से बचा ! …

आरती हत्याकांड : पुलिस नें आरोपी दंपती, पुत्री को भेजा जेल …

ब्रेकिंग न्यूज़