- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड प्राकृतिक संपदा से भरपूर है। हरे-भरे मैदानों से लेेकर वन्य क्षेत्र एवं पहाड़ों की श्रृंखला अत्यंत ही मनोरम है। बांदा, कालिंजर, चित्रकूट, महोबा, कालपी, ललितपुर, झांसी, कहीं भी जाएं, यहां की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, पुरातत्व एवं धार्मिक धरोहर हमेशा अपने अनूठे अंदाज में पर्यटकों को लुभाती है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा कि हालांकि योगी सरकार बुंदेलखंड को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दे रहीं है। इसी कड़ी में प्राकृतिक एवं मानव निर्मित जल संसाधनों से भरे बुंदेलखंड में वाटर स्पोर्ट्स टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। पूर्व विधायक नें कहा कि जगह -जगह बांध हैं। झीलें हैं और निरंतर बहती नदियां हैं।

बेहद कम खर्चे में वाटर टूरिज्म योजना को विकसित किया जा सकता है। इससे निश्चित ही टूरिज्म क्षेत्र में यहां महत्वपूर्ण परिणाम आएंगे। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा कि बुंदेलखंड में ऐतिहासिक एवं पुरातत्व स्मारकों के साथ नदियां, तालाब, बांध खूब हैं। पहूंज बांध एवं गढ़मऊ झील में वोटिंग एवं पैराग्लाइडिंग टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सीएम योगी एवं पर्यटन मंत्री को सुझाव दिया है कि बुंदेलखंड में प्राकृतिक सुंदरता बहुत है। जल संसाधन बहुत हैं, ऐसे में वाटर स्पोटर्स को बढ़ावा प्राइवेट सेक्टर के माध्यम से भी दिये जानें पर विचार बुंदेलखंड हित में सार्थक होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
