27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?
उत्तर प्रदेश

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाखबर -होशियार बांदा में खाद्य पदार्थों में बिक रहा है जहर। संबंधित विभाग “निकम्मापन में मस्त कमाई की मलाई चाट मौत का सौदागर” सा बन रहा है। पचहत्तर प्रतिशत खाद्य पदार्थो में मिलावट का पैमाना बढ़ गया है जो होली पर लोगों की सेहत बिगाड़ सकता हैं।

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?
Informer – Poison is being sold in Banda: Food Security Department has become the merchant of death?

अधिक मुनाफे की लालच में “दुकानदार खाद्य पदार्थों में जमकर मिलावट की हदें” पार कर चुके हैं। ऐसे में कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदें तो जांच-परख अवश्य कर लें। वरना मुंह का स्वाद तो बिगड़ेगा ही,बीमार पड़ना भी तय है। आश्चर्य कर देने वाली बात यह हैं कि विभाग की तरफ से दुकानों की खाद्य सामग्री के जो कुछ माह पूर्व 110नमूने भेजें गये थे उसमें 82 में मिलावट की पुष्टि हुई।

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?
Informer – Poison is being sold in Banda: Food Security Department has become the merchant of death?

रंगों का त्योहार होली इस वर्ष 8 मार्च को है। सात को होलिका दहन होगा। सभी लोग इसे अपने-अपने तरीके से मनाने की तैयारियां कर रहे हैं। महिलाएं जहां घरों में चिप्स-पाड़ और गुझिया बनाने की तैयारी कर रही हैं, वहीं बच्चे रंग-पिचकारी खरीदने को लेकर जुटे हैं। होली नजदीक है। ऐसे में बाजार गुलजार हैं।

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?
Informer – Poison is being sold in Banda: Food Security Department has become the merchant of death?

गुझिया, मिठाई, नमकीन समेत अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। ऐसे में दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दूध, खोया, शरबत, नमकीन व अन्य खाद्य पदार्थों में जमकर मिलावट कर रहे हैं। खोया में मैदा व आलू की मिलावट की जा रही।

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?
Informer – Poison is being sold in Banda: Food Security Department has become the merchant of death?

वहीं मिठाई को आकर्षक बनाने के लिए अखाद्य रंगों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। खासतौर से मिलावटी कचरी बाजार में खूब बिक रही है। इसकी गुणवत्ता से अनजान ग्राहक इसकी खरीद रहे हैं। हालांकि मिलावटी खाद्य पदार्थ काफी नुकसानदेय साबित हो रहे हैं। मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन निकम्मेपन की भूमिका में हैं।

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?
Informer – Poison is being sold in Banda: Food Security Department has become the merchant of death?

कथित तौर पे खाद्य पदार्थो में मिलावट के लिये धन वसूली होती हैं। शहर के (हनुमान गढी चौराहा में बिहारी किराना स्टोर) में तो “डंके की चोट पर मिलावटी खाद्य पदार्थ” बिक रहा हैं। इस दूकान में “खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी -कर्मचारी” दुकानदार “बिहारी” की अक्सर “जी हजूरी” करते देखें जा सकते हैं। यह तो शहर का मात्र एक छोटा उदाहरण हैं। जिले की पांचों तहसीलों में खाद्य सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। अधिकारियों की कथित भ्रष्ट नीति “मौतों का सौदागर” सी बन रहीं है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीआईजी अजय कुमार की अपराध समीक्षा बैठक: कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा चौंक गई : विकास भवन में देखी घोर लापरवाही

City News Uttar Pradesh

बांदा में छाया काली मौत का छाया : तीन मौतों से दहशत, काफी संख्या में अभी शिकंजा !

योगी कैबिनेट ने तबादला नीति 2022 को दी मंजूरी : 30 जून तक हो सकेंगे राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों के ट्रांसफर

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की सक्रियता रंग लाई : किसानों के चेहरे मुस्कराये

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का कांग्रेस करेगी बड़ा विरोध; सत्याग्रह के लिए यूपी से चार हजार कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़