City News Uttar Pradesh
बांदा शहर में घर -घर "प्रकाश" की होगी "बहार" विधायक नें तीन करोड़ कराये पास
उत्तर प्रदेश

बांदा शहर में घर -घर “प्रकाश” की होगी “बहार” विधायक नें तीन करोड़ कराये पास

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा शहर में अब “हर घर बिजली जगमग बिजली का प्रकाश” जगमगायेगा। विधायक “प्रकाश द्विवेदी” के प्रयास से “प्रकाश बिखरने” के लिये तीन करोड़ रुपये से काम होगा। नये मोहल्लों में “पोल औऱ कम वोल्टेज का झोल” समाप्त होगा।

बांदा शहर में घर -घर "प्रकाश" की होगी "बहार" विधायक नें तीन करोड़ कराये पास
In the city of Banda, there will be “spring” of “light” in every house, the MLA got three crores passed

शहर को बिजली समस्या से मुक्ति के लिये विधायक दिवेदी नें शासन को वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रस्ताव दिये थे। शासन नें इसी क्रम में लगभग 3 करोड के प्रस्ताओं को स्वीकृत दी है। निविदा प्रक्रिया हेतु विभाग को आदेश हो गया। प्रकाश नें विभाग को शीघ्रता एवं गुणवत्ता से कार्य की हिदायत दी है।


कार्ययोजना में 33/11 केवी उपकेन्द्र भूरागढ व चिल्ला रोड में 8 एमवीए व 5 एमवीएस के ट्रान्सफार्म लगेंगे। इसके साथ-साथ दो नये10 एमवीए के ट्रान्सफार्म लगेंगे। टेलीफोन एक्सचेन्ज फीडर की1 केवी तथा भूरागढ़ फीडर की11केवी लाइन का वाइफरकेशन एवं जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में 33 केवी विद्युत लाइनों का मरमत्तीकरण का कार्य होगा।

बांदा शहर में घर -घर "प्रकाश" की होगी "बहार" विधायक नें तीन करोड़ कराये पास
In the city of Banda, there will be “spring” of “light” in every house, the MLA got three crores passed

लो-वोल्टे से निजात हेतु सभी प्रभावित मोहल्लों में नवीन अत्याधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगेंगे।  नये मोहल्लों में विद्युतिकरण हेतु भी करीब 3 करोड की धनराशि स्वीकृत हुई है। इन मोहल्लों को बाॅस बल्लियों एवं नवीन कनेक्शनों में आ रही कठिनाइयों से निजात मिलेगा। विधायक प्रकाश ने विभागीय अफसरों को सभी काम जल्द शुरू करने एवं काम में लापरवाही न होने की चेतावनी दी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर ने फूंका शंखनाद: ‘पीडीए’ भाजपा के लिये चुनावी ‘परमाणु बम’ !

City News Uttar Pradesh

मंडल कारागार में कैदी करेंगे हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ : प्राण प्रतिष्ठा का होगा सजीव प्रसारण

City News Uttar Pradesh

बसपा चीफ मायावती का बड़ा दावा: अगर ईवीएम में गड़बड़ी न हुई तो नहीं आएगी मोदी सरकार

पालिका अध्यक्ष मालती बासू बोली : चुनावी संकल्प पत्र को पूरा करने को वह कटिबद्ध

City News Uttar Pradesh

बसपा महारथी बांदा सदर बैठक में हुये निढाल, विधायक प्रकाश दिवेदी का देख कमाल !

City News Uttar Pradesh

बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली ‘टर्बो स्पीड’: डायल 112 में शामिल हुए 16 पीआरवी वाहन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़