City News Uttar Pradesh
विवाह समारोह में गये परिवार के घर लाखों की दुस्साहसिक चोरी
उत्तर प्रदेश

विवाह समारोह में गये परिवार के घर लाखों की दुस्साहसिक चोरी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विवाह समारोह में मैरिज हाल गये परिवार के घर चोरों नें नकदी एवं जेवरात साफ कर दिये। तमंचा लहराया औऱ फायर किये। लगभग 11लाख मय नकदी एवं जेवरात की चोरी हुई। घटना शहर के शंकर नगर में दीपक तिवारी के यहां घटी। घर के लोग बेटी की शादी करने तिंदवारी रोड स्थित एक मैरिज हाल गए हुए थे।

विवाह समारोह में गये परिवार के घर लाखों की दुस्साहसिक चोरी
Audacious theft of lakhs at the house of the family who went to the wedding ceremony

सूने घर मे मौका देख चोरो ने 70 हजार नकदी सहित 10 लाख से ऊपर के जेवरात पार कर दिए। इसी बीच घर लौटे रिश्तेदारों ने घर के अंदर हलचल देखी तो चोर बकायदे तमंचा लहराते हुए उन्हें डराया और फायर करते हुए भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी राधा कृष्ण तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

विवाह समारोह में गये परिवार के घर लाखों की दुस्साहसिक चोरी
Audacious theft of lakhs at the house of the family who went to the wedding ceremony

जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी, कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने मौका मुआयना किया। चोरो के भागते समय उनके हाथ से गिरी एक चांदी की करधनी बरामद हुई ।

विवाह समारोह में गये परिवार के घर लाखों की दुस्साहसिक चोरी
Audacious theft of lakhs at the house of the family who went to the wedding ceremony

पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से चोरो की तलाश में जुटी है, पुलिस ने उक्त चोरी को चुनौती के रूप में स्वीकार करते चोरो को पकड़ने का जाल बिछा दिया है।बेटी की शादी में बज रही शहनाइयों के बीच घटित घटना से पूरा परिवार, रिश्तेदार गली मोहल्ले वाले स्तब्ध एवं दुखी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ चोर का शातिराना अंदाज : बांदा जिला अस्पताल से चोरी की बाइक

राष्ट्रीय कृमि दिवस पर कालेज में छात्राओं को किया गया जागरूक

ठंड में गर्मी का अहसास, बुंदेलखंड में बढ़ जाएगी फसलों की प्यास

City News Uttar Pradesh

बड़ी कार्रवाई: कमिश्नर, डीएम सहित आठ अधिकारी हुए तलब, जन सूचना कानून का पालन न करना पड़ा महंगा

City News Uttar Pradesh

निर्मम हत्या का खुलासा: पैसे और जमीन के लिए हुई थी महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

सियासी संग्राम का घमासान: प्रत्याशी प्रचार में टोटकों की भी थामे हैं कमान !

ब्रेकिंग न्यूज़