- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में सामूहिक विवाह योजना के तहत मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में पूरे जिले में “मधुर मिलन” की शहनाई से वातावरण मांगलिक ऋचाओं से गूंज गई। इस अवसर पर “हिन्दू-मुस्लिम” तहजीब की मधुर धारायें संगम करती हुई दिखीं।

645 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आठ मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह हुआ। मुख्यमंत्री की इस योजना में प्रत्येक वर-वधू को उपहार में 35 हजार रुपये तथा अन्य सामान दिया गया। जलशक्ति राज्यमंत्री, सदर विधायक एंव जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल व आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।

आपको बता दे कि पंडित जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस आयोजन के लिए जनप्रतिनिधियों के अलावा डीएम दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या उनके स्टोनों अनूप रावत कार्यक्रम को भव्यता देने के लियें लगभग एक माह से सक्रिय थे।

गुरुवार को भव्य पंडाल और तैयारियों के बीच दूल्हा-दुल्हन और उनके साथ परिजन व घराती-बाराती उपस्थित थे। द्वारचार, जयमाल, भांवर आदि की रस्में हुईं। कार्यक्रम के तहत 645 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचारण एंव हर्सोल्लास के बीच “सात जन्मों” तक साथ निभाने की रस्में पूरी कराईं। आठ मुस्लिम बेटियों के भी निकाह हुए। इनके लिए अलग से मंडप था।

सामूहिक विवाह में बबेरू, कमासिन, महुआ, नरैनी, बड़ोखर खुर्द, बिसंडा, जसपुरा, तिंदवारी समेत नगर पालिका बांदा और अतर्रा के जोड़े शामिल रहे। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, मंडलायुक्त आर.पी सिंह ने में दंपत्ति जोड़ों को उपहार व आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एंव जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल ने कहा कि इस योजना के तहत खचीर्ली शादियों को रोकने के लिए योगी सरकार ने यह सामूहिक कार्यक्रम लागू किये है।

इन नेताओं ने लोगों से योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या, बीएसए प्रिंसी मौर्या आदि उपस्थित रही ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
