28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
जिले में "चील - कौवों" की भोजन बहार : गौशालाओं में मिल रहा है "स्वादिष्ट गोमांस" !
उत्तर प्रदेश

जिले में “चील – कौवों” की भोजन बहार : गौशालाओं में मिल रहा है “स्वादिष्ट गोमांस” !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “चील -कौवों की भोजन बहार” है। उन्हें “गोवंसो का स्वादिष्ट मांस” आसानी से “गौशालाओं” में उपलब्ध है। “चील -कौवे अपनी भाषा में प्रशासन का शुक्रिया” अदा कर रहे हैं। “चील -कौवों की दावत वैसे तो जिले की हर गौशालाओं” में है पर “कमासिन ब्लाक गोवंसो के मांस का भक्षण” कराने में इन दिनों “काफी सुर्खियों” में है। प्रशासन आंकड़े बाजी में व्यस्त औऱ मस्त है।

जिले में "चील - कौवों" की भोजन बहार : गौशालाओं में मिल रहा है "स्वादिष्ट गोमांस" !
The food of “eagles and crows” in the district is spring: “Delicious beef” is available in the cowsheds!

आपको बता दूँ कि गोवंशों के संरक्षण के लिए सरकार करोड़ों रुपये पानी की तरह यहां बहा रही है,परंतु गोशालाओं में मवेशियों की हालत दयनीय है। गोशाला में मरने वाले मवेशियों को हटाया तक नहीं जा रहा है। उनका मांस चील कौए नोंच रहे हैं। कोर्रा बुजुर्ग की अस्थायी गोशाला में कागजों में 250 पशु संरक्षित हैं। इनकी देखभाल के लिए चार केयर टेकर नियुक्त हैं, लेकिन किसी को भी मवेशियों की देखभाल की चिंता नहीं है। बाहर से ही धान का पयार डाल दिया जाता है। अंदर मवेशी किस हाल में है देखना भी मुनासिब नहीं समझते।

जिले में "चील - कौवों" की भोजन बहार : गौशालाओं में मिल रहा है "स्वादिष्ट गोमांस" !
The food of “eagles and crows” in the district is spring: “Delicious beef” is available in the cowsheds!

भूख प्यास से मरने वाले पशु कई-कई दिनों तक पड़े रहते है। इन्हें चील-कौए नोचते हैं। बदबू बढ़ने पर भी इन्हें हटाया जाता है। गांव के रामधनी का कहना है कि ठंड के समय गोशाला में 30 से 35 मवेशियों की मौत हो चुकी है। प्रधान रामदयाल यादव का कहना है कि सात महीने से एक पैसा नहीं मिला है। मवेशियों को छोड़ा नहीं है, यही क्या कम एहसान है। सचिव राकेश धर मिश्रा कहना है कि बीमार मवेशियों की सूचना पशु चिकित्साधिकारी को दी जाती है। खंड विकास अधिकारी अमित यादव का कहना है कि जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी आदित्यनाथ अब 25 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री की दूसरी पारी की शपथ ! उप मुख्यमंत्रियों को लेकर फंसा पेंच ?

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित का ‘मेगा प्लान’ शुरू : 28 लाख से बदलेगी ‘शहर की तस्वीर’

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : पत्नी के चुनाव हारने से नाराज हिस्ट्रीशीटर ने ग्रामीणों से की मारपीट, पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही …

कुंभकर्णी प्रशासन की ‘नींद’ उड़ी: पांच मैरिज हॉल किए सील, पहले संरक्षण, अब कार्रवाई ?

City News Uttar Pradesh Desk

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के ‘इस्तीफे’ आया सियासी भूचाल: कांग्रेस की ‘रणनीति’ पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

केन नदी में नहाते समय में युवक की डूबकर मौत, बहता हुआ मिला था शव

ब्रेकिंग न्यूज़