28.9 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
रविदास जयंती पर शोभा यात्रा निकली : उनके सिद्धांतों औऱ उपदेशो का गुणगान
उत्तर प्रदेश

रविदास जयंती पर शोभा यात्रा निकली : उनके सिद्धांतों औऱ उपदेशो का गुणगान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष में सर्व रविदास समाज द्वारा तिंदवारी में दो दिवसीय वृहद कार्यक्रम काआयोजन रविवार को शोभायात्रा निकालकर शुरू हुआ। कस्बे के शंकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने संत रविदास, गुरु रविदास, रैदास, रुहिदास और रोहिदास जैसे कई नाम से पुकारे जाने वाले संत शिरोमणि रविदास को याद कर नमन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनका भजन और गुणगान सुना।

रविदास जयंती पर शोभा यात्रा निकली : उनके सिद्धांतों औऱ उपदेशो का गुणगान
Shobha Yatra took out on Ravidas Jayanti: praise of his principles and teachings

इस अवसर पर राजनारायण वर्मा ने कहा कि संत रविदास के जीवन की छोटी-छोटी घटनाओं से समय तथा वचन के पालन संबंधी गुणों का पता चलता है। रैदास ने ऊंच-नीच की भावना तथा ईश्वर भक्ति के नाम पर किए जाने वाले विवाद को सारहीन बताया। सब को परस्पर मिलजुलकर प्रेम पूर्वक रहने का उपदेश दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि संत रविदास स्वयं मधुर तथा भक्ति पूर्ण भजनों की रचना करते थे। उन्हें भावविभोर होकर सुनते थे। उनका विश्वास था कि राम,कृष्ण, करीम, राघव आदि सब एक ही परमेश्वर के विविध नाम है। वेद, कुरान, पुराण आदि ग्रंथों में एक ही परमेश्वर का गुणगान किया गया है।

रविदास जयंती पर शोभा यात्रा निकली : उनके सिद्धांतों औऱ उपदेशो का गुणगान
Shobha Yatra took out on Ravidas Jayanti: praise of his principles and teachings

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, किसान दलित युवा चेतना संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, प्रकाश प्रजापति, योगेश कोटार्य , अतुल दीक्षित, वीरेंद्र कुमार वर्मा, कामता वर्मा, मुन्ना लाल गिरी, वासुदेव वर्मा, राजा बाबू वर्मा, शिवबरन वर्मा, कामल्य मुगसहवा, सुरेश बाबू, मेवा लाल वर्मा, सुरेश वर्मा, छत्रपाल वर्मा, वीरेंद्र वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : छत पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, फैली सनसनी …

News : मिशन मोदी अगेन पीएम की दो दिवसीय कार्यशाल:बंगाल में भाजपा का परचम फहराने की हुंकार

City News Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर के गांव पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल: मां को दी श्रद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का समाधान दिवस: तहसील निरीक्षण से प्रशासनिक महकमे में हलचल

UP Weather : उत्‍तर प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश-शीतलहर को लेकर अपडेट

City News Uttar Pradesh

राज्यपाल की अनोखी पहल : कृषि विवि में आयोजित हुआ ‘पढ़े बांदा, बढ़े बांदा’ कार्यक्रम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़