उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि जातीय जनगणना नहीं हो सकती, सरकार से हट जाएं। तीन महीने में अगर जातीय जनगणना ना करके दिखाएं समाजवादी लोग तो बताइएगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बहुत से पिछड़े, दलित, आदिवासी जिन्हें संविधान से जो अधिकार मिले इस सरकार ने नहीं दिए। इस सरकार को ये बताना चाहिए कि जो वीसी बने खासकर यूपी के उसमें कितने दलित और पिछड़े हैं ?

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये देश का बड़ा सवाल है, एक दिन में समझने से नहीं होगा। अगर आप महाभारत पढ़ोगे तो दानवीर कर्ण के साथ क्या हुआ, कर्ण को कितना अपमानित होना पड़ा। भाजपा के लोग धर्म के साइंटिस्ट हैं तो बताए कि शूद्र कौन होता है ? आगरा, फिरोजाबाद-मैनपुरी दौरे पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि आज देश के एक उद्योगपति को भारतीय जनता पार्टी की मित्रता की जरूरत है। G -20 का आयोजन चल रहा है, अगर समाजवादियों के काम को आगे बढ़ाया जाता तो आखिरी वक्त पर जो तैयारी करनी पड़ रही वो ना करनी पड़ती। एक तरफ तो आप उद्योगपतियों को बजट ना देकर भगा रहे हैं, और एक तरफ आप उद्योगपतियों को लेने जा रहे स्वागत कर रहे। भाजपाकी ये बात समझ नहीं आ रही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
