24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा नें मेज गोष्ठी पर की बजट चर्चा: लोक हितकारी अलंकरण से किया अलंकृत
उत्तर प्रदेश

भाजपा नें मेज गोष्ठी पर की बजट चर्चा: लोक हितकारी अलंकरण से किया अलंकृत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा द्वारा मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर मेज पर आपसी चर्चा गोष्ठी की गई। इसे लोक हितकारी बताया। मेज गोष्ठी पर चर्चा के दौरान बड़ी संख्या में अर्थशास्त्री, चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता, प्रोफ़ेसर तथा व्यापारी नेताओं ने सहभागिता की। केंद्रीय बजट को सर्वस्पर्शी, सार्वभौमिक तथा दूरदर्शी की संज्ञा दी। अर्थशास्त्री डॉ संतोष कुशवाहा ने बजट को रोजगार पैदा करने वाला बजट बताते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत का आईना बताया।

भाजपा नें मेज गोष्ठी पर की बजट चर्चा: लोक हितकारी अलंकरण से किया अलंकृत
BJP discussed the budget at the table meeting: embellished with public welfare ornamentation

अर्थशास्त्री डॉ राममिलन द्विवेदी ने कहा कि अमृत काल का पहला आम बजट लोक कल्याणकारी है। यह गांव, गरीबों, किसानों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, दिव्यांगजनों, आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सक्षम बनायेगा। सतीश शिवहरे ने कहा कि बजट भारत के 25 वर्ष आगे तक की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिककल्याण इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित संपूर्ण देश को समग्र रूप से समर्पित है।

भाजपा नें मेज गोष्ठी पर की बजट चर्चा: लोक हितकारी अलंकरण से किया अलंकृत
BJP discussed the budget at the table meeting: embellished with public welfare ornamentation

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने बजट की प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिला सम्मान विकास पत्र जारी करने के निर्णय का स्वागत किया। इसमें महिलाओं को अब 2 लाख की बचत पर सालाना साढ़े सात प्रतिशत ब्याज मिलेगा। साथ ही वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की लिमिट को भी 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रु कर दिया गया है। यह योजनाएं महिला सशक्तिकरण और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

भाजपा नें मेज गोष्ठी पर की बजट चर्चा: लोक हितकारी अलंकरण से किया अलंकृत
BJP discussed the budget at the table meeting: embellished with public welfare ornamentation

गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने बजट की उपयोगिता को जन -जन तक प्रचार करने पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक ममता मिश्रा नें संचालन किया। गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, डा. रामराज गुप्ता आनंद, रोहित जैन, डॉक्टर राम सुभाष वर्मा, डॉ कुंदन सिंह चौहान, अशोक सिंह परिहार, आयुष नाथ त्रिपाठी, डॉक्टर पी एन वर्मा, मनोज जैनने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, रामपाल साहू, कल्लू सिंह राजपूत, डा.धर्मेंद्र त्रिपाठी, उत्तम सक्सेना, संतू गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, राकेश गुप्ता दद्दू आदि उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस ने कांशीराम की विचारधारा को बनाया आंदोलन: शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान

City News Uttar Pradesh

नरैनी नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा के मूलचन्द्र सोनकर जीत

प्रदेश कांग्रेस में संगठन के विस्तार पर तेज हुआ मंथन: बूथ स्तर पर होगी मजबूती

जिला भाजपा की बैठक: बूथ और अर्थ संयोजन पर किया गया चिंतन और मंथन

यूपी में उपचुनाव का बजा बिगुल: कांग्रेस- सपा ने नियुक्त किए प्रभारी, दस सीटों पर होना सियासी रण

City News Uttar Pradesh

Banda : मिशन शक्ति अभियान, डीएम महिलाओ की समस्याओं से हुये रूबरू …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़