City News Uttar Pradesh
देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी: जल शक्ति मंत्री बोले, 75 लाख परिवारों तक पहुंचाया पानी, ई-बुक का हुआ विमोचन
उत्तर प्रदेश

देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी: 75 लाख परिवारों तक पहुंचाया पानी, ई-बुक का हुआ विमोचन

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश 75 लाख से अधिक “नल कनेक्शन” देने वाले 4 राज्यों में शामिल हो चुका है। योगी सरकार की इस बड़ी उपलब्धि को “नमामि गंगे” एवं “ग्रामीण जला पूर्ति” विभाग ने मंगलवार को ”हर घर जल 75 लाख नल” समारोह के रूप में उत्साह के साथ मनाया।

देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी: जल शक्ति मंत्री बोले, 75 लाख परिवारों तक पहुंचाया पानी, ई-बुक का हुआ विमोचन
Yogi’s UP included in the top-4 states of the country: Jal Shakti Minister said, water reached 75 lakh families, e-book released

गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मरकरी हॉल में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वल कर किया। इस मौके पर योजना को गांव-गांव, प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाने वाले 75 इंजीनियरों, अधिकारियों, कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही जल जीवन मिशन की दो साल की सफलतापूर्वक यात्रा पर आधारित फिल्म “हर घर पानी खुद निगरानी” का अनावरण किया गया। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री ने विभाग की उपलब्धियां गिनाती ई बुकलेट का विमोचन किया।

देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी: जल शक्ति मंत्री बोले, 75 लाख परिवारों तक पहुंचाया पानी, ई-बुक का हुआ विमोचन
Yogi’s UP included in the top-4 states of the country: Jal Shakti Minister said, water reached 75 lakh families, e-book released

राज्य मंत्री रामकेश निषाद भी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इससे पूर्व नमामि गंगे एवं ग्रामीण जला पूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने जल शक्ति मंत्री समेत दोनों राज्य मंत्रियों का स्वागत किया। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी: जल शक्ति मंत्री बोले, 75 लाख परिवारों तक पहुंचाया पानी, ई-बुक का हुआ विमोचन
Yogi’s UP included in the top-4 states of the country: Jal Shakti Minister said, water reached 75 lakh families, e-book released

– राष्ट्रवाद कि भावना हो रही पूरी

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय ऐसा लग रहा था कि हम लक्ष्य कैसे प्राप्त करेंगे। लेकिन बहुत कम समय में विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अथक परिश्रम से हमने 75 लाख ग्रामीण परिवारों तक शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य प्राप्त किया है। इसमें हमको गांव के लोगों का सहयोग भी मिला है।

देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी: जल शक्ति मंत्री बोले, 75 लाख परिवारों तक पहुंचाया पानी, ई-बुक का हुआ विमोचन
Yogi’s UP included in the top-4 states of the country: Jal Shakti Minister said, water reached 75 lakh families, e-book released

अधिकारी 2047 में पानी की स्थिति और चुनौतियों को देखते हुए भविष्य के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। गांव- गांव घरों में नल से जल देने कि व्यवस्था राष्ट्रवाद की भावना से पूरी की जानी चाहिए। “नर सेवा ही नारायण सेवा है”। गरीब तक पानी पहुंचाने का काम पुण्य पहुंचाने के समान है। पूरी ईमानदारी के साथ पानी पहुंचाया जाए, जिससे गरीब रोग मुक्त रहें, वो स्वस्थ रहें इसके लिये राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी: जल शक्ति मंत्री बोले, 75 लाख परिवारों तक पहुंचाया पानी, ई-बुक का हुआ विमोचन
Yogi’s UP included in the top-4 states of the country: Jal Shakti Minister said, water reached 75 lakh families, e-book released

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि गरीब खुशहाल रहे, विभाग कैसे नंबर एक बने इसकी भी चिंता करनी है। अधिकारियों को विभाग के प्रति समर्पण की धारणा होनी चाहिए तभी महापुरुषों के सपने साकार होंगे। “हर घर जल” देने कि योजना आने के बाद जिस तेजी से काम हुआ है वो काबिले तारीफ़ है। उन्होंने कहा कि मानक पर काम होगा तो लम्बे समय तक योजना का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।

देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी: जल शक्ति मंत्री बोले, 75 लाख परिवारों तक पहुंचाया पानी, ई-बुक का हुआ विमोचन
Yogi’s UP included in the top-4 states of the country: Jal Shakti Minister said, water reached 75 lakh families, e-book released

– टॉप 4 में यूपी ने मारी छलांग

जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना ने सर्वाधिक ग्रामीण आबादी वाले यूपी ने बहुत कम समय में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। 2 करोड़ 62 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों में से 75, 26, 740 से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने वाले राज्यों में चौथा स्थान हासिल किया है। यूपी से आगे बिहार 1 करोड़ 58 से अधिक, महाराष्ट्र 1 करोड़ छह लाख से अधिक और गुजरात 91 लाख से अधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्य हैं। यूपी चौथा राज्य है जिसने काफी कम समय में कीर्तिमान स्थापित किया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंदिर के पास ‘बछड़े’ का ‘कटा सिर’ मिलने से हड़कंप: प्रदर्शन और जाम से प्रशासन के ‘उड़े होश’ !

City News Uttar Pradesh

Banda-डीएम कुशलता के फुल फार्म में, कांप गये अधिकारी औऱ कर्मचारी…

City News Uttar Pradesh

बाराती बनकर विधायक उमाशंकर सिंह पर ‘आयकर’ का छापा: करोड़ों की नकदी बरामद

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर नकेल: बैंक और एटीएम के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश सुधारेंगे स्टेडियम के जर्जर हालत : अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री आवास योजना : आशियाने की धीमी प्रगति पर शासन के रडार पर बांदा जिले के दो ब्लाक …

ब्रेकिंग न्यूज़