27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सदर विधायक को दिया ज्ञापन।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । पुरानी पेंशन बहाली व निश्शुल्क चिकित्सा के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शिक्षकों ने सदर विधायक को दिया। पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा हैं। सदर विधायक से उन्होनें पैरवी की अपील की।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के मंडलीय मंत्री मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर यह ज्ञापन दिया।सदर विधायक को बताया कि पुरानी पेंशन बहाली समिति, शिक्षकों की कई मांगों को लेकर अपनी आवाज जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बुलंद कर रही है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, तिदवारी विधायक को मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, निश्शुल्क चिकित्सा, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए समान कार्य समान वेतन देने, कंप्यूटर व व्यवसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक बनाने, स्थानांतरण नीति का सरलीकरण करने, विनियमितीकरण से वंचित व्यावसायिक शिक्षकों का विनियमितीकरण करना आदि मांगे सदन व मुख्यमंत्री के सम्मुख रखने की अपील की गई है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पतिराखन सिंह ने कहा कि संगठन 31 दिसंबर को कानपुर में होने वाले स्थापना दिवस समारोह में शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कार्य योजना तैयार करेगा। इस दौरान जिला मंत्री अजीत कुमार सिंह, राजकुमार चौबे, शिवशंकर निगम, व्यावसायिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, देशराज सिंह, मंगल प्रसाद, मनोज त्रिपाठी, रविशंकर पाल, जावेद अख्तर, राहुल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परमानंद नें परिवहन डिपो में रचा मितव्यता का इतिहास : हर माह एक करोड़ की बचत !

City News Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने फ‍िर दी तलाक का मुकदमा शुरू करने की अर्जी, नवनिर्वाचित विधायक दयाशंकर सि‍ंह की हैं पत्‍नी

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट बन रहा ‘शस्त्र औऱ शास्त्र’ का अद्भुत संगम: विश्व सुनेगा ऋचायें औऱ रक्षा हथियारों की गूंज !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में आयुर्वेद की प्रतिबंधित 32 दवाओं की हो रही बिक्री: क्यों नहीं लग रही रोक

मंत्री रामकेश निषाद बिखरेगें चंदन की खुशबू: महकेगा तन और मन

City News Uttar Pradesh

Banda-नगर पंचायत अध्यक्ष के घर रात में हमला कर पिटाई,रिपोर्ट दर्ज…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़