25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दहेज न मिलने पर दवा खिलाकर गिराया गर्भ: हालत बिगड़ी, रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

दहेज न मिलने पर दवा खिलाकर गिराया गर्भ: हालत बिगड़ी, रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लिए महिला को जबरन दवा खिलाकर गर्भ गिरवाने का प्रकरण सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना में ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बलखंडी नाका निवासी अर्सी फातिमा पुत्री रईस अहमद ने महिला थाना में तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी पिछले साल 24 नवंबर को बिसंडा थाना के बछौदा निवासी शकील खां के साथ हुई थी। ससुराल वाले बुलेट और दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मायके वालों ने किसी तरह 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। नौ दिसंबर को उसने जांच कराई, तो गर्भवती होने की जानकारी हुई।

दहेज न मिलने पर दवा खिलाकर गिराया गर्भ: हालत बिगड़ी, रिपोर्ट दर्ज
Due to non-receipt of dowry, the pregnancy was aborted by giving medicine: the condition worsened, report filed

दबाव बनाने के लिए मायके वालों से फिर से दहेज की मांग करने लगे। नहीं मिलने पर खाना देना बंद कर मारपीट करने लगे। 10 दिसंबर को गर्भ गिराने के लिए पति, सास, ससुर व ननद ने जबरन दवा खिला दी। इससे हालत बिगड़ गई। मायके वालों को जानकारी हुई, तो ससुराल से लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने पति शकील खां, ससुर अब्दुल रहमान, सास सायरा, ननद जरीना, नसरीन व रिश्तेदार रईस मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पुलिस हिरासत में मौत पर हाई कोर्ट हुआ सख्त : एक सप्ताह में मंगा जवाब

विधायक प्रकाश अंबेडकर के सपनों को कर रहे “साकार”: बस्तियों में जाकर देखा विकास का सच

City News Uttar Pradesh

डीएम एवं एसपी की थाना अदालत में “चट -पट निस्तारण की अनोखी” कवायद

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज में ‘ऐतिहासिक’ सर्जरी: ज़िंदगी और मौत के बीच ‘डॉक्टरों’ ने लौटा दी ‘जिंदगी’

शारदीय नवरात्र पर शुरू : देवी मंदिरों एवं पंडालों में उमड़ी भीड़, धार्मिक आयोजनों की गूंज

City News Uttar Pradesh

विलुप्त हो रही फिजा को महकाने वाली चावल की खुशबू ! …

ब्रेकिंग न्यूज़