City News Uttar Pradesh
मंडलायुक्त आर.पी सिंह बन गये कठोर जमींदार : सौभाग्य बन गया है दुर्भाग्य !
उत्तर प्रदेश

मंडलायुक्त आर.पी सिंह बन गये कठोर जमींदार : सौभाग्य बन गया है दुर्भाग्य !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सौभाग्य योजना मंडल में दुर्भाग्य के रूप में बदल गई है। प्रकाश योजना विलुप्त है। इसके चलते अंधेरा कायम हो गया है। “गुड दिखाकर पत्थर मारने” की कहावत चरितार्थ हो रही है। निशुल्क कनेक्शन होने के बाद अब तक एक बार भी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग ने शिकंजा कसा है। नोटिस के बाद करीब 55,000 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दे रहे हैं। मंडलायुक्त “आर.पी सिंह बकाया वसूली के लिये कठोर जमींदार के रोल” में हैं। “आरसी जारी करवा वसूलों बिल, काटो कनेक्शन का हंटर फटकार” रहें हैं।

मंडलायुक्त आर.पी सिंह बन गये कठोर जमींदार : सौभाग्य बन गया है दुर्भाग्य !
Divisional Commissioner RP Singh has become a harsh landlord: Good luck has become bad luck!

मंडल में सौभाग्य योजना के 4.34 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें 2,72,287 उपभोक्ता पर विभाग का 10 अरब से अधिक बकाया है। बिजली विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बिल अदा नहीं किया, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। विभाग ने नोटिस के बाद 55 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। सर्वाधिक बांदा में 20,000, चित्रकूट में 15,000, महोबा में 11,000, हमीरपुर में 9,000 कनेक्शन काटे गए हैं।

मंडलायुक्त आर.पी सिंह बन गये कठोर जमींदार : सौभाग्य बन गया है दुर्भाग्य !
Divisional Commissioner RP Singh has become a harsh landlord: Good luck has become bad luck!

विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं को आसान किस्तों में बिल जमा करने के लिए एक माह का मौका दिया गया था। इनमें 21,000 उपभोक्ताओं ने 410 करोड़ बकाया जमा किया है। इनके कनेक्शन पुन: जोड़ दिये गये हैं। विभाग का कहना है कि यह बकायेदारों के विरुद्ध वसूली अभियान जनवरी माह तक चलेगा। बकाया जमा न करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे। वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी।


मंडल 8149 उपभोक्ताओं ने विभाग को 14 करोड़ 79 लाख बकाया जमा कर स्वेच्छा से कनेक्शन कटवा लिए हैं। बांदा में 1329 उपभोक्ताओं ने दो करोड़ 20 लाख, चित्रकूट में 1006 उपभोक्ताओं ने 80 लाख, महोबा में 3135 उपभोक्ताओं ने चार करोड़ 92 लाख व हमीरपुर में 2679 उपभोक्ताओं ने 6 करोड 86 लाख जमा कर कनेक्शन कटवा लिया। विभाग ने इनकी पीडी कर दी है। बांदा में प्रभावित ग्रामीण दिसंबर माह में कलेक्ट्रेट में धरना औऱ ज्ञापन आंदोलन भी कर चुके हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शराब ठेके पर संदिग्ध मौतों से हड़कंप: जांच में जुटा प्रशासन

City News Uttar Pradesh

सर्राफा व्यापारी की ‘गोली’ मारकर हत्या: बदमाशों का ‘बाजार’ में तांडव, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh

डीएम जे.रीभा द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण: नकलविहीन परीक्षा के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

कोहरे और गलन से बढ़ गया चित्रकूट मंडल का रिकार्ड तापमान, नहीं निकला सूरज

City News Uttar Pradesh

खुशखबरी : बांदा मेडिकल कालेज में लगेगी कोरोना जांच की आधुनिक मशीन, एमपी को भी मिलेगा लाभ।

City News Uttar Pradesh

आयुक्त आर.पी सिंह नें गढ़ी नीति : स्वरोजगार कैसे बनें विकास की रीढ़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़