City News Uttar Pradesh
दो पक्ष में खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश

दो पक्ष में खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शिकायत पर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। परिणाम स्वरूप लाठियां चटक गई। खूनी संघर्ष हो गया। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं । मामला देहात कोतवाली देहात क्षेत्र के जारी गांव का है। लवलेश ने बताया कि उसके फुफेरे भाई का सोमवार को दहिनवारा संस्कार था। गांव का टहलू उनके दरवाजे पर आकर नशे में गाली दे रहा था। विरोध करने पर टहलू पक्ष के लोगों ने लाठियों से पीट दिया। इसमें लवलेश (25), कल्लू (65), प्रदीप (24) और दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो पक्ष में खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
Eight people injured in bloody conflict on two sides, police engaged in investigation

उधर, टहलू का कहना है कि उसने फसल कतराई के लिए हार्वेस्टर मंगाकर गांव में सड़क किनारे खड़ा था। उस दौरान लवलेश आया।हार्वेस्टर हटाने के लिए गाली देने लगा। टहलू ने गालियां सुन ली। शाम को जब घर पहुंचा तो घटना अपने पुत्र संतराम से बताई। इस पर टहलू और संतराम लवलेश के घर शिकायत करने गए। वहां विवाद बढ़ गया। इस पर लवलेश पक्ष ने हमला कर दिया। इसमें टहलू (50), सोनिया (45) पत्नी टहलू, संतराम (22) और दोखिया (80) पत्नी सुमेरा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई सैफ अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश द्वारा ‘बांध’ का निरीक्षण’: कहा- केन बेतवा लिंक परियोजना बनेगी जीवनरेखा

बांदा लोकसभा : सेनापति पर निर्भर करेगा पांच लाख से जीत का लक्ष्य ?

City News Uttar Pradesh

झांसी के किले में आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी, स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियां, संवारा गया कोना-कोना

City News Uttar Pradesh

अलोना पंप नहर क्यों टूटी: जीर्णोद्धार में अफसरों एवं ठेकेदार नें करोड़ों डकारे ? मंत्री नें कहा होगी जांच

City News Uttar Pradesh

जुआ रैकेट का ‘पर्दाफाश’ : तीन अंतरजनपदीय ‘जुआरी’ गिरफ्तार, नकद, तमंचा व कार बरामद

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन नें महकमें में किये चौंकाने वाले बदलाव !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़