32.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
युवक ने साली से की अश्लील हरकत : शोर मचाने पर भागा, रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: पीड़िता एवं आरोपी की मेडिकल जांच

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में नाबालिग छात्रा को बहला फुसला दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की डीएनए जांच के लिए जिला अस्पताल में सैंपल लेकर जेल भेज दिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कर बयान दर्ज किए गए हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 10वीं की 17 वर्षीय छात्रा को मोहल्ले का ही पड़ोसी युवक 11 नवंबर बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया था। वहां उससे दुष्कर्म किया था। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: पीड़िता एवं आरोपी की मेडिकल जांच
Accused of raping girl student arrested: Medical examination of victim and accused

पुलिस ने आरोपी की बरामदगी के लिए परिजनों से कड़ाई की। इसके बाद परिजन ने आरोपी व छात्रा की तलाश कर दोनों को पुलिस को सौंप दिया। बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज राजनारायण नायक ने बताया कि छात्रा अनुसूचित जाति की है। आरोपी हिमांशु को शनिवार को गिरफ्तार कर डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया । चौकी इंचार्ज ने बताया कि छात्रा का भी डॉक्टरी परीक्षण और डीएनए सैंपल कराया गया है। छात्रा के बयान दर्ज कराए हैं। मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयोग ने खींची ‘अफसरों की लगाम’ : शासन की योजनाएं कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखें

City News Uttar Pradesh

दुर्घटना : गाय को बचाने में पलटा तेज रफ्तार आटो, एक की मौत, चार घायल

City News Uttar Pradesh

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, संगठन के एजेंडे पर चलेगी काम कर रही योगी सरकार

बड़ा हादसा : तालाब में नहाते समय चार बच्चे डूबे, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Banda : लाक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखा रही पुलिस, 91 लोगों का हुआ चालान, वसूला गया जुर्माना …

Banda-प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव सरगर्मी तेज। बांदा सदर विधायक प्रकाश बने सारथी!

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़