29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – महंगी पड़ी जालसाजी, निलंबित हुआ ग्राम पंचायत अधिकारी…

विनोद मिश्रा

बांदा। एक कहावत हैं बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी। इसी का एक छोटा उदाहरण ग्राम पंचायत विभाग में देखने को मिला। जालसाजी के आरोप में प्रभारी डीपीआरओ संजीव बघेल ने महुआ ब्लाक के कबौली ग्राम पंचायत अधिकारी शशि प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोप है कि मानदेय और विकास कार्यों का पैसा प्रधान के बेटे के हस्ताक्षर से निकाले गए हैं। प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। अनुशासनिक कार्रवाई के लिए भी लिखा गया है।

कबौली के ग्रामीणों ने दो माह पूर्व डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और अन्य योजनाओं में प्रधान के पुत्र का हस्तक्षेप रहता है। मानदेय और विकास कार्यों का पैसा भी प्रधान के फर्जी हस्ताक्षरों से निकाले जा रहे हैं। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी ने कबौली ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण तलब किया। इस पर हलफनामा में प्रधान ने ग्रामीणों की शिकायत की पुष्टि की और बेटे पर जबरन मानदेय और विकास का पैसा निकाले जाने की भी बात कही।


जांच अधिकारी सहायक विकास अधिकारी ने डीएम को दी अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रधान व ग्राम पंचायत के सदस्यों के बयानों व अभिलेखों के आधार पर आरोप सही पाए गए। फर्जी हस्ताक्षरों से विकास का धन निकाला गया। प्रधान के बैंक व कार्रवाई पंजिका में हस्ताक्षर मिलान नहीं हो रहे हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में ग्राम पंचायत अधिकारी की भूमिका को भी संदिग्ध बताया। प्रभारी डीपीआरओ संजीव कुमार बघेल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाईवे पर मौत का ‘तांडव’: डंपर ने किसान को कुचला, गुस्साए लोगों ने ‘राजमार्ग’ किया जाम

City News Uttar Pradesh Desk

प्रतिनिधि अंकित की निर्माण कार्यों पर ‘कड़ी’ निगरानी : गुणवत्ता पर ‘कसी लगाम’

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म कांड में ‘कोर्ट’ का ‘हथौड़ा’: तीन दरिंदों को ‘बीस साल’ की कारावास, अर्थदंड भी ‘ठोका’

महोबा : सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने थाने से छोड़ा, बेख़ौफ़ आरोपियों ने पीड़ित के घर की फायरिंग …

City News Uttar Pradesh

यमुना नदी पर पुल टूटा: बड़ा हादसा बचा, आवागमन रुका

City News Uttar Pradesh

मुख्य मंत्री योगी अगस्त में आ सकते है बांदा : प्रशानिक हलचल हुई तेज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़