- ब्यूरो रिपोर्ट
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का हर बड़ा आयोजन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर धूम मचा रहा है। रामनगरी अयोध्या के भव्य तथा विश्व रिकार्ड बनाने वाले दीपोत्सव के बाद अब वाराणसी की देव दीपावली की धूम मच गई है।

काशी की देव दीवापली माइक्रो ने ब्लागिंग साइट ट्विटर के साथ ही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जमकर धूम मचा दी। सोमवार को काशी की देव दीपावली ट्विटर पर 21 करोड़ से ज्यादा यूजर्स (Tweeter Users) तक पहुंची। इस दौरान लोगों पानी में दीप की रोशनी को मोती की चमकते तथा झिलमिलाते देख जमकर लुत्फ उठाया।

वाराणसी में आज देव दीपावाली ट्विटर पर कई घंटों तक टाप ट्रेंड में रही। इस दौरान इसका हैशटैग काशीकी देवदीपावली (Kashi Ki Dev Deepawali) भी टाप ट्रेंड में रहा। ट्विटर के यूजर्स ने आज भव्य देव दीपावली की तस्वीरें और वीडियो को जमकर शेयर किया। उत्तर प्रदेश में पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास की ट्विटर पर खूब सराहना भी हुई।

देव दीपावली पर जहां एक तरफ काशी नगरी लाखों दीयों की रौशनी से जगमग हो रही थी, वहीं इसकी चर्चाएं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी खूब हुई। ट्विटर पर हैशटैग काशी की देव दीपावली कई घंटों तक टॉप ट्रेंड में बना रहा। इस दौरान तकरीबन 21 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स तक यह हैशटैग प्रदर्शित हुआ। वहीं करीब 30 हजार से भी ज्यादा यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ देव दीपावली की तस्वीरें और वीडियो को शेयर किया, जबकि तकरीबन 50 हजार लोगों ने रीट्वीट, लाइक और रिप्लाई के जरिए देव दीपावली को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार किया।

इसके साथ ही यूजर्स ने वाराणसी में साल दर साल भव्य होती जा रही देव दीपावली के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की जमकर सराहना की। वाराणसी में इस बार कुल 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किये गये, जिनमें से दस लाख दीप काशी में गंगा घाटों पर जलाये गये। इससे पहले अयोध्या का दीपोत्सव काफी चर्चा में रहा था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
