– नरैनी के पास वाहन को बचाने के प्रयास में हुई दुर्घटना
- रिपोर्ट- रबाब खान
बांदा। छुट्टी पर आए सीआरपीएफ जवान के ट्रक का चालक छुट्टी पर चला गया। इसी दौरान भाड़ा मिल जाने के कारण सीआरपीएफ जवान ने ट्रक की स्टेयरिंग थाम ली। विलासपुर से चावल लादकर बाराबंकी जाते समय नरैनी कस्बे के पास वाहन को बचाने के प्रयास में शनिवार की रात को ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में चालक सीआरपीएफ जवान जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रायबरेली के अमेठी निवासी मनोज सिंह (40) पुत्र जगत बहादुर सिंह विलासपुर में सकरी बटालियन का सीआरपीएफ जवान है। वह छुट्टी पर आया हुआ था। मनोज के पास एक ट्रक भी है, लेकिन उसका चालक अचानक छुट्टी पर चला गया। इस पर छुट्टी में आए सीआरपीएफ जवान ने ट्रक की स्टेयरिंग थाम ली। भाड़ा मिल जाने पर वह विलासपुर से ट्रक में चावल लोड कराने के बाद बाराबंकी जा रहा था। शनिवार की रात को नरैनी कस्बे सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में सीआरपीएफ जवान नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इससे ट्रक चालक सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
