City News Uttar Pradesh
सीएम योगी के सख्त निर्देश: सड़क अगर पांच साल में हुई खराब तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण, माफियाओं व उनके गुर्गों को न दें सरकारी ठेके-पट्टे
उत्तर प्रदेश

यूपी : मलेरिया और डेंगू को लेकर मिशन मोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आइसोलेशन वार्ड बनवाने के दिए निर्देश

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में वर्षा के कारण मलेरिया (Malaria) के साथ ही डेंगू (Dengue) के प्रभावी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मिशन मोड में आ गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर टीम-9 के साथ बैठक में इन रोगों पर प्रभावी नियंत्रण का निर्देश देने के साथ ही रोकथाम के प्रयास को तेज भी करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान को अंतर विभागीय समन्वय से धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करें। सभी जगह पर संचारी रोगों पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिलों में मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों में डेंगू और आइसोलेशन वार्ड बनाएं। इसके साथ ही अस्पतालों में नियमित साफ सफाई होती रहे। इस पर विशेष ध्यान दें।

यूपी : मलेरिया और डेंगू को लेकर मिशन मोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आइसोलेशन वार्ड बनवाने के दिए निर्देश
UP: Chief Minister Yogi Adityanath on mission mode regarding malaria and dengue, instructed to build isolation wards

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्षा से मलेरिया, डेंगू, काला जार और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है। इसको लेकर सभी जगह पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। शहर के साथ गांव में भी इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक तथा पैरा मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था पर भी नजर रखी जाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही कहा कि प्रदेश में टेस्टिंग की संख्या को और बढ़ाने की आवश्यकता है। कोविड को लेकर डरने वाली स्थित नहीं है, लेकिन आने वाले पर्व और त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए सभी जगह पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके लिए स्वास्थ्य और गृह विभाग विशेष सतर्कता बरतें। गृह विभाग सभी जगह पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और बेहतर बनाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की नरैनी विधान सभा सीट : “साक्षी” भाजपा के लिये क्या बनेगे मुसीबत ! …

अस्पताल में ‘शर्मनाक’ वारदात: महिला मरीज से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में सरकारी राशन की दुकानें नहीं कर रहीं जनसेवा : योजना एक साल से धड़ाम

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश दुःख की बारिश में बने ‘राहत की किरण’: योगी सरकार ने निभाया ‘मानव धर्म’

वाणिज्य प्रबंधक रेलवे हैरान : बांदा रेलवे स्टेशन व्यवस्था में बदनाम

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र ने सामूहिक विवाह तैयारियों का किया निरीक्षण, 650 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़