City News Uttar Pradesh
गजब कर दिया चोरों नें : एक करोड़ चौंतीस लाख की कर डाली चोरी, मुकदमा कायम
उत्तर प्रदेश

गजब कर दिया चोरों नें : एक करोड़ चौंतीस लाख की कर डाली चोरी, मुकदमा कायम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चोरों नें सरकार की एक करोड़ चौंतीस लाख की चोरी कर डाली। मुकदमा कायम हुआ है। यह सभी चोर अपने फन के तीरंदाज हैं। जी हाँ, आप सोच रहें होंगे की यह दुस्साहसी चोर कौन हैं, कैसे किया चोरी औऱ कैसे पकड़ी गई तो हम समझाते हैं। मामला रजिस्ट्री कार्यालय में स्टाम्प चोरी का है। साल भर में 154 बैनामों में 1.34 करोड़ की स्टांप चोरी पकड़ी गई।

गजब कर दिया चोरों नें : एक करोड़ चौंतीस लाख की कर डाली चोरी, मुकदमा कायम
The thieves did amazing: theft of one crore thirty four lakhs, the case continued

पूरा विस्तार से विवरण समझें। जिले में पिछले एक साल में 95 हजार से अधिक संपत्तियों के बैनामे हुए। इनमें 154 बैनामों में 1.34 करोड़ की स्टांप चोरी पकड़ी गई है। अलग- अलग न्यायालयों में मुकदमे दायर किए गए हैं। दोष सिद्ध होने पर खरीदारों से जुर्माना सहित 18 फीसदी ब्याज के साथ स्टांप शुल्क वसूल किया जाएगा। निबंधन विभाग दुकान, प्लाट, कृषि भूमि आदि संपत्ति की खरीद में सर्किल दरों में पांच फीसदी स्टांप लेता है। महिलाओं को 10 लाख तक की संपत्ति खरीद में एक फीसदी की छूट दी जाती है। पिछले एक साल में 95 हजार संपत्तियों के बैनामे हुए। शिकायत के बाद की गई जांच में 154 बैनामों में 1.34 करोड़ के स्टांप कम पाए गए।

गजब कर दिया चोरों नें : एक करोड़ चौंतीस लाख की कर डाली चोरी, मुकदमा कायम
The thieves did amazing: theft of one crore thirty four lakhs, the case continued

इन सभी मामलों को स्टांप चोरी के अनुसार अलग- अलग न्यायालयों में दायर किया गया है। एआईजी (स्टांप) अखिलेश दुबे का कहना है कि अदालत में स्टांप चोरी सिद्ध होने की वजह से खरीदारों को इसकी कीमत चुकानी होगी। 18 फीसदी ब्याज के साथ स्टांप शुल्क देना होगा। साथ ही अपराध की गंभीरता को देखते हुए जुर्माना भी किया जाएगा। तीन से पांच लाख तक के स्टांप चोरी के मामलों की सुनवाई खुद जिलाधिकारी करते हैं। एक से दो लाख तक के मामलों की सुनवाई एडीएम व इससे कम स्टांप चोरी के मामलो की सुनवाई आईजी व एडीआईजी स्टांप करते हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में ‘चौकीदार’ करता था होलिका दहन, मल-मूत्र से खेली जाती थी होली !

City News Uttar Pradesh

वाह भाई वाह : जिले में गेहूँ खरीद पूरी, भुगतान करोड़ों में “ठन-ठन गोपाल” …

Banda : छात्रा की खुदकुशी में नया मोड़ आया, गहन जांच से उठेगा पर्दा…

Banda : चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला धंसने से चार की मौत, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति का औचक निरीक्षण: डिप्टी कलेक्टर से लेकर कर्मचारी तक गायब

City News Uttar Pradesh

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़