25.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
काली मौत की डायन कस रही शिकंजा : पीड़ितों के इलाज के लिये बढ़ गई है चिंता
उत्तर प्रदेश

काली मौत की डायन कस रही शिकंजा : पीड़ितों के इलाज के लिये बढ़ गई है चिंता

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “काली मौत” का साया पंजा मार “अट्टाहस” सा कर रहा है। डीएम अनुराग पटेल स्वास्थ विभाग को सख्ती से “रेड एलर्ट” किये है। अस्पतालों में स्पेशल वार्ड में पीड़ितों को रखा जा रहा है। कुछ मौतें भी पूर्व में हुई उसके बाद से स्वास्थ विभाग हलचल में आया।

काली मौत की डायन कस रही शिकंजा : पीड़ितों के इलाज के लिये बढ़ गई है चिंता
The witch of black death is tightening: concern has increased for the treatment of the victims

काली मौत का साया जिसे काली खांसी, गलाघोटू औऱ डिप्थीरिया के नाम से जाना जाता है, इसने अपना प्रकोप पहले त्रिवेणी,फिर पून और अब पचोखर व उमरहनी के बाद फिर त्रिवेणी गांव में हलचल दी है। इन गांवों में रोग के लक्षण वाले बच्चे मिल रहे हैं। दो नए मरीज मेडिकल कालेज के पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती हैं। भर्ती बच्चों की संख्या चार है।

काली मौत की डायन कस रही शिकंजा : पीड़ितों के इलाज के लिये बढ़ गई है चिंता
The witch of black death is tightening: concern has increased for the treatment of the victims

अलग-अलग गांवों में डिप्थीरिया के केस तेजी से बढ़ने पर मेडिकल कालेज में 40 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड तैयार किया गया है। बबेरू सीएचसी क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी बसंत लाल के 10 वर्षीय पुत्र देवीदीन और अतर्रा सीएचसी के पचोखर गांव निवासी सत्य नारायण त्रिपाठी के नौ वर्षीय पुत्र नकुल भर्ती हैं। पचोखर निवासी मेवालाल के पुत्र कपिल (10) और पून (बबेरू) की राधिका (10) पहले से यहां भर्ती हैं। पीडियाट्रिक वार्ड प्रभारी डॉ. अनीता ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

काली मौत की डायन कस रही शिकंजा : पीड़ितों के इलाज के लिये बढ़ गई है चिंता
The witch of black death is tightening: concern has increased for the treatment of the victims

प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि पीडियाट्रिक वार्ड में पर्याप्त बेड हैं। जिला अस्पताल के डिप्थीरिया वार्ड में छह बच्चे भर्ती हैं। इनमें तीन पून गांव के हैं। इसके अलावा एक बिसंडा व एक बड़ोखर गांव का बच्चा शामिल है। डीएम अनुराग पटेल इस रोग पर नियंत्रण के लिये स्वास्थ विभाग से लगातार संपर्क में है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की बाढ़ त्रासदी पर पर पैनी नज़र: खुद संभाला मोर्चा,अफसरों को सख्त निर्देश

एसपी पलाश बंसल की चली तबादला एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर बदल गया थाना-चौकी का गणित

City News Uttar Pradesh

Banda- कर्ज के मर्ज ऩे एक व्यक्ति की जिंदगी लीला, लगाई फांसी…

City News Uttar Pradesh

सीडीओ ने अस्थाई गौशाला का किया औचक निरीक्षण, खुली व्यवस्थाओं की पोल

City News Uttar Pradesh

बांदा की अगस्त क्रांति : तुर्रा में रेल पटरी उखाड़ी, 21 कोड़ों की सजा मिली

City News Uttar Pradesh

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव ने यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में करारा हमला, कहा- पेपर लीक करवाने का व्यवसाय दूसरी पारी में भी बदस्तूर जारी

ब्रेकिंग न्यूज़