31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग की "तत्परता" : सरकार की योजनायें शीघ्र की जाये गुणवत्ता से पूरी
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग ने की कार्यवाही : दो खदान संचालकों पर लगाया 15 लाख से अधिक का जुर्माना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बारिश के चलते खदानें बंद हैं, लेकिन कृषि भूमि पट्टा की आड़ में मौरंग का अवैध खनन व डंप का खेल चल रहा है। कृषि भूमि पर अवैध खनन की जांच सही मिलने पर डीएम ने दो खदान संचालकों पर 15 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है।

डीएम अनुराग ने की कार्यवाही : दो खदान संचालकों पर लगाया 15 लाख से अधिक का जुर्माना
DM Anurag took action: Fine of more than 15 lakh imposed on two mine operators

नरैनी तहसील क्षेत्र में लहुरेटा, मानपुर सहित पांच और सदर में गंछा में कृषि भूमि पर मौरंग खनन का पट्टा है। पट्टाधारक परिवहन के साथ-साथ जिले में जगह-जगह मौरंग का अवैध डंप भी कर रहे हैं। खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार ने बताया कि एसडीएम नरैनी और सीओ के साथ गुरुवार की रात छापा मारा था। इस दौरान लहुरेटा कृषि भूमि पट्टा में अवैध खनन मिला था।

डीएम अनुराग ने की कार्यवाही : दो खदान संचालकों पर लगाया 15 लाख से अधिक का जुर्माना
DM Anurag took action: Fine of more than 15 lakh imposed on two mine operators (File photo)

इसकी खनिज अधिकारी की ओर से पैमाइश कराई गई। खनिज अधिकारी की जांच में मोतीलाल की ओर से 551 घन मी. मौरंग और राजकुमार की ओर से 996 घन मीटर मौरंग का अवैध रूप से डंप पाया गया। अनियमितताओं को देखते हुए डीएम अनुराग पटेल ने 4,95,000 और 10,45,800 का जुर्माना लगाया है।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : राजकीय मेडिकल कालेज में लायलटेक संस्था का कमाल, कोरोना मरीजों के इलाज में सुधार ! …

Banda : दीक्षांत समारोह में बच्चों को मिले ग्रेजुएशन सार्टिफिकेट …

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष का जनसंवेदना संदेश: ठंड में राहत और विकास को दी गति

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘कौशल मिशन’ को बताया ‘गेमचेंजर’: युवाओं को मिला ‘रोजगार’ का मंच

Banda : सड़क हादसा : पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे की मौत…

City News Uttar Pradesh

शिक्षक संघ का जोरदार प्रदर्शन : सांसद को सौंपा ज्ञापन, सेवा शर्तों में बदलाव पर जताया विरोध

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़