City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda-दबंग भूमाफियाओं ने तहसील परिसर में मारपीट कर मचाया हंगामा , पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर 

 

बांदा – जिले की सदर तहसील में आज उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस एंव अधिकारियों के सामने ही भूमाफियाओं ने शहर के मोहल्ला अलीगंज निवासी कौशल किशोर दीक्षित को भूमाफियाओं ने अकस्मात गाली देते हुए उनके साथ मारपीट की। इस सम्बन्ध में पीड़ित ने कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। कौशल किशोर दीक्षित ने बताया कि शहर के हरदौली मौजा में उनकी भूमिधर जमीं है। जिसका गाटा संख्या 273 /3 रकबा 0.525हेक्टेयर एंव गाटा संख्या 269 रकबा 0.245 हैक्टेयर है।  इन दौड़ने गाटो के परगना अधिकारी के आदेश से हथबंदी  सीमाकंन हुआ था।  जिस पर राजस्व निरीछक सदर तहसील से 19 अक्टूबर वर्ष 13 को मौके पर हथबंदी कराकर पत्थर गाड़ दिए थे।  इधर गाटा  संख्या 273 /3 में कथित भूमाफिया मनी राम यादव आदि ने जेसीबी से हथबंदी के पत्थर गड्डी 25 जनवरी २० को दबंगई के बल उखड़वा दिया था। इसके बाद 23 फ़रवरी  20 को घर पर धावा बोलकर भाई सुरेश के साथ मारपीट की थी और भाग गए थे। जिसकी प्रथम सुचना रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी जिस पर विवेचना  चल रही है।

इसके बाद कौशल किशोर दीक्षित ने 17 जुलाई 2020 को सीमांकन चिन्हो के स्थान पर राजस्व कानून के तहत ही एंगल और जाली लगाकर अपनी भूमि की सुरछा की इसपर भी दबंगो ने मारपीट की थी जिसकी सुचना कोतवाली में दी गई थी। भूमाफियां दबंगो की दबंगई का नजारा यह है कि उन्होने राजस्व कानूनों की अनदेखी कर सारे एंगल उखड़वा दिए। कौशल किशोर दीक्षित आज इसी सन्दर्भ में एसडीएम से शिकायत करने पहुंचे थे। वहा कथित दबंग धर्मेंद्र सिंह ,अजय द्विवेदी पहले से ही मौदूद थे और कौशल किशोर दीक्षित से अनायासी और मारपीट की। आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस फ़ोर्स और अधिकारियों के सामने यह घटना घटित हो गई और तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाद्र अमावस्या पर उमड़ रहा जन सैलाब: गूंज रहा जय कामतानाथ का जयकारा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट राष्ट्रीय रामायण मेला के “प्रशांत करवरिया” नये कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित: हर्ष की लहर

City News Uttar Pradesh

विदेश की बिगड़ी सूरत संवारेंगे चित्रकूट मंडल वासी : करार की प्रक्रिया शुरू

City News Uttar Pradesh

दरिंदगी: युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

विधायक प्रकाश ने की कामतानाथ की परिक्रमा, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

City News Uttar Pradesh

बांदा में एक हजार स्थानों पर ‘धधकी’ आग: आधी रात बाद गूंजे ‘सायरन’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़