City News Uttar Pradesh
धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
उत्तर प्रदेश

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक बार फिर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। दूसरे धर्म की 16 वर्षीय किशोरी से हम उम्र किशोर शादी की जिद कर रहा है, मगर किशोरी की मां बेटे का धर्म बदलने का दबाव डाल रही है। दोनों हाईस्कूल के छात्र हैं। किशोर छात्र के पिता ने किशोरी की मां के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Pressure of change of religion: Wall became a religion in love, class X student insisted on getting married, then the girl’s mother said first change her religion, police filed FIR

शहर के गूलरनाका और बन्योटा में धर्मांतरण का मामला सुर्खियां बनने के बाद अब फिर कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव में यह प्रकरण सामने आया। यह गांव शहर मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर अतर्रा रोड पर है। किशोर के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका 16 वर्षीय पुत्र अपनी कक्षा में पढ़ने वाली दूसरे धर्म की छात्रा से शादी करना चाहता है। वह इसकी जिद पर अड़ा है। दोनों नाबालिग हैं और शादी नहीं हो सकती। आरोप लगाया कि किशोरी की मां उसके पुत्र पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है। उसकी जान को खतरा होने की भी आशंका जताई।

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Pressure of change of religion: Wall became a religion in love, class X student insisted on getting married, then the girl’s mother said first change her religion, police filed FIR

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर छात्रा की मां के विरुद्ध धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि पिता का आरोप है कि किशोरी की मां चार लाख रुपये मांग रही है। न देने पर धर्म परिवर्तन के बाद शादी की बात कह रही है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

– पूर्व में भी धर्म परिवर्तन के दो मामले आए सामने

बांदा के गूलरनाका निवासी फूल विक्रेता पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा दिया गया। विवेक से उसे मोहम्मद राजू बनाकर चित्रकूट की युवती से शादी करा दी। इसके बाद से उसका पुत्र अलग रहने लगा। हालांकि दोनों पक्षों में रजामंदी होने के बाद अब यह प्रकरण लगभग खत्म हो गया। दोनों बालिग होने और कोर्ट से शादी कर लेने पर पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। दूसरी घटना महेश्वरी देवी के पीछे बन्योटा की थी। महिला ने अपने ससुरालीजनों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की थी। पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला खत्म हुआ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के होनहारों का बल्ला अब आज़मगढ़ में गूंजेगा: दो युवा सितारे प्रदेश टीम में हुए शामिल

City News Uttar Pradesh

भाजपा का बांदा सदर प्रबुद्ध सम्मेलन : विधायक नें झोंकी ताकत …

City News Uttar Pradesh

राजनीति : शिवपाल सिंह यादव का बड़ा ऐलान- नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी दल से नहीं करेंगे समझौता, बोले- पिछले अनुभवों से लिया है सबक

City News Uttar Pradesh

अज्ञात ट्रक ने बाईक सवार युवक को मारी टक्कर: हो गई मौत

City News Uttar Pradesh

डीएम का औचक निरीक्षण : एक्सीएन विद्युत सहित दो दर्जन कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

सपा नें अतिवृष्टि से फसलों के नुकशान पर जताई चिंता: राज्यपाल को संबोधित दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़