City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का विद्युत उप केंद्र हेतु पांच करोड़ का प्रस्ताव : बिजली समस्या होगी "बाय - बाय"
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का विद्युत उप केंद्र हेतु पांच करोड़ का प्रस्ताव : बिजली समस्या होगी “बाय – बाय”

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली कटौती समस्या की हाय -हाय को जल्दी ही वाय -होगी। परेशान उपभोक्ताओं को जल्द निजात मिलने की उमीद सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जगा दी है। बिजली विभाग को पांच करोड़ रुपये बुंदेलखंड विकास निधि से देने का प्रस्ताव दिया है। जिससे कहला गांव में नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा।

विधायक प्रकाश का विद्युत उप केंद्र हेतु पांच करोड़ का प्रस्ताव : बिजली समस्या होगी "बाय - बाय"
MLA Prakash’s proposal of five crores for electricity sub-station: electricity problem will be “bye-bye”

अभी शहर को आपूर्ति के लिए पांच उपकेंद्र हैं। जिससे विद्युत आपूर्ति की जा रही है, लेकिन गर्मी के मौसम में आपूर्ति की मांग बढ़ जाने से फाल्ट होने शुरू हो जाते हैं। नया उपकेंद्र बन जाने से अन्य सबस्टेशनों से लोड घटाकर इसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा।

विधायक प्रकाश का विद्युत उप केंद्र हेतु पांच करोड़ का प्रस्ताव : बिजली समस्या होगी "बाय - बाय"
MLA Prakash’s proposal of five crores for electricity sub-station: electricity problem will be “bye-bye”

मंडलायुक्त से प्रस्ताव पास होते ही नए उपकेंद्र के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। अभी शहर को आपूर्ति के लिए चिल्ला रोड पर 28 एमवीए, पीलीकोठी 20 एमवीए, तुलसीनगर 18 एमवीए, भूरागढ़ 10 एमवीए व मटौंध में पांच एमवीए का विद्युत उपकेंद्र है। जबकि कहला में बनने वाला उपकेंद्र पांच एमवीए का होगा। कहला में यह विद्युत उपकेंद्र बनने से चार हजार लोगों को बिजली कटौती की असुविधा से राहत मिलेगी।

विधायक प्रकाश का विद्युत उप केंद्र हेतु पांच करोड़ का प्रस्ताव : बिजली समस्या होगी "बाय - बाय"
MLA Prakash’s proposal of five crores for electricity sub-station: electricity problem will be “bye-bye”

इस उपकेंद्र से मड़िहानाका, खुटला, अवस्थी भवन, मर्दननाका, हटेटी पुरवा, घोरी बाबा का डेरा आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जाएगी। अभी इन क्षेत्रों में भूरागढ़ विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण जयंती प्रसाद नारायण सिंह का कहना है कि कहला में पांच एमवीए का नया विद्युत उपकेंद्र बननें से अन्य उपकेंद्रों में लोड की कमी आएगी और आपूर्ति को बाधित होने से रोका जा सकेगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश नें किया सीसी रोड का लोकार्पण, लगाई चौपाल

City News Uttar Pradesh

राजा भइया के अंदाज में गूंजा ‘बुंदेलखंड’ का ‘दर्द’: मानपुर में ‘हरियाली और हक’ की हुंकार

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम नागेंद्र नें शुरू कराया भूजल सप्ताह: जल ही जीवन का होगा संदेश

Banda : सराहनीय कार्य की बदौलत आशाओं की बनी पहचान – जिलाधिकारी ….

City News Uttar Pradesh

विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ायें : राज्य शिक्षक पुरुस्कार पायें

“प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी” के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन : मंदिरों में उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़