25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक
उत्तर प्रदेश

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शार्ट सर्किट से तिंदवारी के गुगौली गांव में सोमवार दोपहर किसान के घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, पड़ोसियों के भी आशियाने चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड के दस्ते ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अगलगी में करीब पांच लाख की संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पंचायत सचिव ने शासन द्वारा नियमानुसार मिलने वाली सहायता राशि देने का आश्वासन दिया।

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक
House fire due to short circuit, property worth lakhs burnt down

– पड़ोसियों के आशियाने भी आये चपेट में

गुगौली निवासी रामाशंकर अवस्थी के घर में दोपहर करीब ढाई बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें देख घर में मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बाहर भागे। जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, पर तेज हवा के चलते आग ने पड़ोसी कृष्णास्वरूप अवस्थी और शिवशंकर अवस्थी के घर को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते तीनों के आशियाने आग की लपटों में घिर गए। ग्राम प्रधान एजाज ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। ग्राम पंचायत सचिव संतोष कुमार ने बताया कि अग्नि पीड़ितों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा का संविधान गौरव अभियान समाप्त: मीडिया को बताया उद्देश्य

City News Uttar Pradesh

Banda : बाजार में नहीं दिखता कोरोना का नियम, बेधड़क घूम रहे लोग ! …

बांदा डीएम की तेजी : जिले में रफ्तार पकड़नें लगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण !

City News Uttar Pradesh

जुए की आड़ में ‘खौफ’ का सिंडिकेट : ‘हथियारों’ समेत गुंडे गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

City News Uttar Pradesh

गोवँशो की मौत का मामला उठाने पर मुकदमा : जनता में गुस्सा, कर रही अनशन

बच्चे लगा रहे स्कूलों में झाड़ू: शिक्षक फरमा रहे आराम, योगी सरकार की मंशा को लग रहा पलीता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़