City News Uttar Pradesh
चौबीस घंटे से नहीं थी बिजली और जमीन पर लेटी थी महिला मरीज, जिला अस्पताल में अव्यवस्था देख मंत्री का चढ़ा पारा
उत्तर प्रदेश

बांदा : चौबीस घंटे से नहीं थी बिजली और जमीन पर लेटी थी महिला मरीज, जिला अस्पताल में अव्यवस्था देख मंत्री का चढ़ा पारा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल के प्रभारी मंत्री एवं मतस्य पालन मंत्री संजय निषाद ने रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो अव्यवस्थाएं सामने आईं। गेट पर वार्ड ब्वाय नहीं मिला तो 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद होने के प्रश्न पर सीएमएस ने केबल कटने की जानकारी दी। मैनुअल जनरेटर चलने में देरी की बात पर उन्होंने आटोस्टार्ट जनरेटर लगवाने के निर्देश दिए हैं। ओटी में गंदगी व महिला मरीज को जमीन पर लेटा देखकर नाराजगी जताई है।

चौबीस घंटे से नहीं थी बिजली और जमीन पर लेटी थी महिला मरीज, जिला अस्पताल में अव्यवस्था देख मंत्री का चढ़ा पारा
There was no electricity for twenty-four hours and the female patient was lying on the ground, seeing the chaos in the district hospital, the minister’s mercury rose

उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य पालन व मंडल के प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने रविवार को सबसे पहले ट्रामा सेंटर की स्थिति देखी। कोई भी वार्ड ब्वाय गेट के पास ड्यूटी करते नहीं मिला। जिसमें उन्होंने कहा कि मरीज के अस्पताल आने पर उसे अस्पताल के अंदर पहुंचाने से लेकर उपचार दिलाने तक का काम सरकार कर रही है। इसका ध्यान रखा जाए और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।

चौबीस घंटे से नहीं थी बिजली और जमीन पर लेटी थी महिला मरीज, जिला अस्पताल में अव्यवस्था देख मंत्री का चढ़ा पारा
There was no electricity for twenty-four hours and the female patient was lying on the ground, seeing the chaos in the district hospital, the minister’s mercury rose

टीबी की बीमारी के उपचार के लिए भर्ती युवती पूजा के पास किसी तीमारदार के न मिलने पर सीएमएस डा. एसएन मिश्रा को निर्देश दिए कि ऐसे मरीजों का उपचार अस्पताल कर्मी अभिभावक बनकर करें। बिजली गुल होने से टार्च की रोशनी में टांके लगाने की प्रकाशित खबर पर उन्होंने कहा कि बड़ी समस्या है। माइनर ओटी में उपचार के समय मरीज के किसी तीमारदार ने फोटो खींची है। सीएमएस ने बताया कि बिजली जाने में दस मिनट में जनरेट चालू हो गया था। मंत्री ने लाइट जाने के बाद तुरंत जनरेटर चालू करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

माइनर ओटी में बीटाडीन पट्टी में लगा होने व अन्य गंदगी मिलने से व्यवस्था सही करने की हिदायत दी। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह से कहा कि मरीज को संक्रमण से बचाने के लिए ओटी के गेट पर एक गार्ड तैनात किया जाए। जिससे एक मरीज के साथ सिर्फ एक तीमारदार ही अंदर जा सके। वहां के बाद जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर के सामने महिला मरीज शाति पत्नी लक्ष्मी ग्राम काजीटोला के जमीन में लेटे मिलने पर मंत्री ठिठक गए।


उन्होंने महिला के पति व अस्पताल के डाक्टरों से पूछा कि वह यहां जमीन में क्यों लेटी है। पति ने बताया कि उसे टीबी की बीमारी है। डाक्टर ने दवा देकर कल उपचार होने को कहकर लौटा दिया है। प्रभारी मंत्री ने सीएमएस डा. एसएन मिश्रा से नाराजगी जताई। उनके निर्देश पर तुंरत मरीज को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इस बीच उन्होंने महिला व पुरुष भर्ती वार्डों की भी स्थिति देखी वहां भी मरीजों से मिल रहे उपचार के बारे में पूछा। जिला अस्पताल की मुख्य ओटी में सफाई व्यवस्था व उपकरणों का रखरखाव व्यवस्थित मिलने पर संतुष्टि जताई है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रियंगा गांधी की प्रतिज्ञा रैली के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियां, पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया भ्रमण, कार्यकर्ताओं से की चर्चा

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश ने ग्रामीणों को बताया संकल्प पत्र की विशेषता, हुआ स्वागत

City News Uttar Pradesh

Banda : लाखों का गबन: बीज भंडार प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की जबरदस्त चुनावी रणनीति, ताकि संभव हो जीत

City News Uttar Pradesh

खप्टिहा कलां में हुआ विराट दंगल : पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

बदला नाम : बांदा राजकीय मेडिकल कॉलेज नहीं अब रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़