City News Uttar Pradesh
मौसम की मेहरबानी से "डायन" जिले में कर रही "डांस" ; जनता परेशान !
उत्तर प्रदेश

मौसम की मेहरबानी से “डायन” जिले में कर रही “डांस” ; जनता परेशान !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डायरिया डायन पर मौसम मेहरबान हैं। डायन की किलकारियां पूरे जिले में डिस्को कर रहीं हैं। डायरियां डायन की मस्ती में जकड़े बीमारी के शिकार जनता से जिले के सरकारी एंव निजी अस्पतालों में अस्पताल फुल की सी नौबत आ गई हैं।

मौसम की मेहरबानी से "डायन" जिले में कर रही "डांस" ; जनता परेशान !
By the grace of the weather, the “witch” is doing “dance” in the district; People upset !

हालातों की विकरालता यह है की बदले मौसम में डायरिया का प्रकोप बढ़ा है। मुख्यालय समेत जनपद के अधिकांश गांव इससे प्रभावित हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी और निजी अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। लोगों को मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मौसम की मेहरबानी से "डायन" जिले में कर रही "डांस" ; जनता परेशान !
By the grace of the weather, the “witch” is doing “dance” in the district; People upset !

पिछले एक हफ्ते से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन आधा सैकड़ा से ज्यादा मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। इनमें लगभग 20 फीसदी बच्चे हैं। हर घंटे बिगड़ रही मरीजों की हालत पर उन्हें सीएचसी, जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज पहुंचाया जा रहा है। हालांकि सीएचसी में इलाज के नाम पर सिर्फ ग्लूकोज की बोतल चढ़ाकर मरीजों को चंगा होने से पहले ही छुट्टी दे दी जा रही है। इसे लेकर मरीज और तीमारदार दोनों में ही रोष है। माना जा रहा है कि प्रदूषित पानी भी डायरिया डायन के प्रकोप में सहायक है।

मौसम की मेहरबानी से "डायन" जिले में कर रही "डांस" ; जनता परेशान !
By the grace of the weather, the “witch” is doing “dance” in the district; People upset !

जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के चिकित्साधिकारी डा.विनीत सचान ने डायरिया मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर में इन दिनों रोजाना 50 से 60 मरीज डायरिया के आ रहे हैं। उन्हें भर्ती किया जा रहा है। इनमें औसतन 15 से 20 बच्चे होते हैं। ओआरएस की खपत भी बढ़ गई है। इन दिनों प्रतिदिन 400 से 500 पैकेट बांटे जा रहे है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंकित गुप्ता द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण : बोले लापरवाही पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

जेल में ही रहेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल: ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

बांदा आयुक्त दिनेश सिंह “तुम्ही हो नैया तुम्ही खेवैया” होगा बेड़ा पार ! …

Banda : डीडीसी चुनाव में बसपा को मिली राजनीतिक संजीवनी …

बांदा में हादसा: पुलिस लाइन में पुरानी बैरक ढही, मलबे में दबकर पुलिसकर्मी की मौत

चित्रकूट मण्डल में बांदा की बल्ले-बल्ले : मिले साढ़े सात करोड़, बाकी को ठेंगा ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़