- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें अतिक्रमण हटाओ अभियान पर प्रशानिक ब्रेक लगवा दिया । इससे ब्रेक से प्रसन्न अभियान में प्रशासन के शिकार लोगों नें विधायक दिवेदी का जयकारा लगाया।

दरअसल कुछ दिनों से प्रशासन का बाजार एंव पटरी दूकानदारों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में चले बुलडोजर से दुकानदार बहुत तड़पे। शहर में अनावश्यक स्थानों पर भी अभियान का कहर चला। मुख्य बाजार के इलाके ,बस स्टेशन रोड,तहसील ओवर बृज के नीचे एंव संकट मोचन मंदिर के सामने के पटरी दुकानदारों को चेतावनी के साथ उजाड़ दिया गया।

अतिक्रमण अभियान के शिकार दुकानदार विधायक प्रकाश के बजट सत्र से लौटने पर कल देर शाम उनके आवास पर पहुंचे। पटरी दुकानदारों नें अपने बेरोजगार हो जानें का रोना रोया। भेद -भाव का भी आरोप लगाया।

विधायक दिवेदी नें लोगों की व्यथा -कथा सुनने के बाद मोबाइल पर तत्काल जिलाधिकारी अनुराग पटेल से वार्ता की। उजड़े लोगों की पीड़ा से अवगत कराया। कहा कि इस तरह का अभियान कहां तक उचित है कि बेरोजगार हो दुकानदारों के समक्ष रोजी -रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाये। डीएम नें विधायक के तर्को पर सहमति जताई।

सदर विधायक नें पीड़ित दुकानदारों से कहा कि वह अपनी उजड़ी दुकानें पुनः आबाद करें। डीएम साहब से सहमति के संदर्भ में मैंने बात कर ली है। इसी के साथ ही विधायक आवास परिसर दुकानदारों के जयकारों से गूंज गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
