26.8 C
Lucknow
October 17, 2026
City News Uttar Pradesh
घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश : तहबाजारी बैरियर कर्मी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश, चार आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम ने किया राजफाश : तहबाजारी बैरियर कर्मी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश, टीम ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत के तहबाजारी बैरियर में दो दिन पहले हुई की घटना का एसओजी व पुलिस ने संयुक्त रूप से राजफाश किया। इस दौरान बैरियर कर्मी व उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया गया। इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की। बैरियर कर्मी ने स्वीकार किया कि उसने ही अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर फर्जी लूट की कहनी बनाई थी।

घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश : तहबाजारी बैरियर कर्मी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश, चार आरोपी हुए गिरफ्तार
the Tehbazari barrier worker along with friends had hatched a conspiracy to loot, four accused were arrested

सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि जिला पंचायत के कनवारा बैरियर में वसूली के एक लाख पांच हजार रुपये व रसीद बुकें लूटने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें मोहल्ला आजाद नगर निवासी बैरियर कर्मी अभय त्रिपाठी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर के अनुसार बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने तमंचा दिखाकर पैसे व रसीद बुक छीन लिए थे। एसपी अभिनंदन व एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देश पर लूट के आरोपितों को पकड़ने के लिए एसओजी व कोतवाली समेत तीन टीमें गठित गई थीं।

घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश : तहबाजारी बैरियर कर्मी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश, चार आरोपी हुए गिरफ्तार
the Tehbazari barrier worker along with friends had hatched a conspiracy to loot, four accused were arrested

सोमवार को टीम को सूचना मिली कि बैरियर में लूटी गई धनराशि का बैरियर कर्मी अभय त्रिपाठी अपने तीन अन्य साथियों प्रशांत विश्वकर्मा निवासी ग्राम महोखर, अभय सिंह ग्राम भूरागढ़ बाईपास व श्रेयश कुशवाहा मोहल्ला आजाद नगर शहर के साथ मिलकर बंटवारा कर रहे हैं। जिस पर टीम ने तीनों दबिश देकर चारों को पकड़ लिया। उनके पास से 96,100 रुपये व घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की। बैरियर कर्मी अभय त्रिपाठी ने बताया कि उसका सहकर्मी दवा लेने दोपहर में शहर चला आया था। इसी दौरान उसने अपने तीनों साथियों को बुलाकर उसने फर्जी लूट की घटना की साजिश रची थी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हथौड़ा में बसपा की गोष्ठी में जयराम सिंह बछेऊरा की गूंजी ललकार !

City News Uttar Pradesh

बबेरू में भाजपा की हार प्रत्याशी हीं बना मुख्य कारण ? जनता एवं कार्यकर्ता में थे नापसंद

City News Uttar Pradesh

खौफनाक हत्या: मामूली कहासुनी में बहा खून,भाई ने गोली मारकर ले ली जान

City News Uttar Pradesh

मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर भाई से हुआ झगड़ा तो नाराज बहन ने फांसी लगाकर दे दी जान, शव देख परिवार में मची चीख-पुकार, पांचवी की छात्रा थी बच्ची

रक्षाबंधन पर सरकार का बड़ा फैसला: 8 से 10 अगस्त रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री सफर

Banda : दम्पति के शव, हत्या क्यों, रहस्य गहराया ! …

ब्रेकिंग न्यूज़