City News Uttar Pradesh
11,000 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक जलकर हुआ खाक, ड्राइवर गंभीर रूप से झुलसा
उत्तर प्रदेश

11,000 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक जलकर हुआ खाक, ड्राइवर गंभीर रूप से झुलसा

 

  • रिपोर्ट – मुफीद आलम

बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोर्रम गांव के पास बनवाई जा रही पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से सड़क का मटेरियल ट्रक ड्राइवर ट्रक में लेकर डालने जा रहा था, तभी 11,000 हाईटेंशन विद्युत लाइन चलते ट्रक में टच हो गई जिससे ट्रक में करंट आ गया, वही ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया वही ट्रक में आग भी लग गई जिससे आसपास के लोगों ने विद्युत सप्लाई बंद करवाई और ट्रक ड्राइवर को ट्रक से निकालकर बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

11,000 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक जलकर हुआ खाक, ड्राइवर गंभीर रूप से झुलसा
Truck caught on fire after being hit by 11,000 high-tension line, driver seriously scorched

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव से बंसी पुरवा के लिए गई रोड पर सड़क का निर्माण चल रहा है, जिसमें ट्रक पर मटेरियल लेकर ट्रक ड्राइवर दिनेश कुमार पुत्र रामेश्वर पाल उम्र 29 वर्ष निवासी रौली कल्याणपुर थाना भरतपुर जनपद चित्रकूट सड़क पर उतारने के लिए जा रहा था। तभी कोर्रम गांव से लगभग 1 किलोमीटर बंसी पुरवा वाली रास्ते में पहुंचा तभी 11,000 हाईटेंशन विद्युत लाइन चलते ट्रक में टच हो गई, जिससे ट्रक में करंट आ गया,वही ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया, औऱ ट्रक में आग भी लग गई, जिससे आसपास के लोगों ने विद्युत सप्लाई बंद करवाई और ट्रक ड्राइवर को ट्रक से निकालकर बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उपचार के बाद डॉक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया हैं।
वहीं ग्रामीणों की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक जलकर खाक हो गया, और काफी नुकसान हुआ है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का ठेकेदार जबरन खुदवा रहा खेत से मिट्टी …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें शुरू किया महा जनसंपर्क : मिशन 24 को दी उड़ान

नेताओं के ‘झूठे वादों’ का अंत ! अब एक क्लिक में खुल जाएगी आपके ‘गांव’ की ‘असलियत’

City News Uttar Pradesh Desk

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिये लोक निर्माण नें किया मानकों में बदलाव: सर्वे शुरू

लोकसभा चुनाव में टिकट कटने की शंका: सपा, बसपा एवं कांग्रेस में आ सकते हैं कई भाजपा सांसद

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी का फरमान: जन शिकायतों में लापरवाही नहीं बर्दाश्त, दिए सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़