28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
मेडिकल कालेज की एक और उपलब्धि : थायराइड ग्रंथि कैंसर का किया सफल ऑपरेशन
Other

मेडिकल कालेज की एक और उपलब्धि : थायराइड ग्रंथि कैंसर का किया सफल ऑपरेशन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के उपचार का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है यू पी ही नहीं बल्कि एम पी के मरीज भी अब यहां उपचार के लिए आ रहे हैं। एक हफ्ते के अंदर मेडिकल कॉलेज ने बड़े मर्ज के छोटे खर्च पर इलाज की दूसरी मिसाल कायम की है। पहली बार मात्र एक हजार रुपये सरकारी खर्च पर थायराइड ग्रंथि के कैंसर का ऑपरेशन कर दिखाया। स्पेसलिस्ट और सुपर स्पेसलिस्ट डाक्टरों की भी यहाँ पोस्टिंग हो रही हैं ।

मेडिकल कालेज की एक और उपलब्धि : थायराइड ग्रंथि कैंसर का किया सफल ऑपरेशन
Another achievement of medical college: successful operation of thyroid gland cancer

बांदा नारिणी रोड स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में लवकुश नगर जिला छतरपुर मध्य प्रदेश की निवासी परमी पत्नी लड़कू उम्र 50 वर्ष को काफी दिनों से गले मे एक गांठ थी जिसमे सूजन थी, जिससे परमी को खाने पीने में भी बहुत दिक्कत हो रही थी,परमी इधर उधर काफी इलाज करा कर थक चुकी थीं अंत मे वो बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के ई एन टी एवं कैंसर सर्जन डाक्टर भूपेंद्र सिंह से मिली डाक्टर ने परमी की जांचें कराई तो उनकी थायराइड की ग्रन्थि में शुरुआती दौर के कैंसर होने की पुष्टि हुई डाक्टर ने परमी को आपरेशन कराने की सलाह दी ।

मेडिकल कालेज की एक और उपलब्धि : थायराइड ग्रंथि कैंसर का किया सफल ऑपरेशन
Another achievement of medical college: successful operation of thyroid gland cancer

परमी और उसके परिजनों की सहमति के बाद बुधवार को डाक्टर भूपेंद्र सिंह और उनकी टीम ने परमी का सफल ऑपरेशन कर दिया जिससे परमी कि जिंदगी बच गई । लगभग ढाई घण्टे तक चले इस ऑपरेशन में डाक्टर भूपेंद्र सिंह के साथ डाक्टर शंकर ई एन टी सर्जन, डाक्टर प्रिया दीक्षित एनेस्थीसिया, डाक्टर अखलेन्द्र एनेस्थीसिया, डाक्टर शिवम एनेस्थीसिया, डाक्टर विजय, डाक्टर रीना जैन, के अलावा स्टाफ नर्स प्रीति, मुमताज वार्ड ब्वाय अवधेश आदि ने सहयोग किया ।


डाक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किसी प्राइवेट अस्पताल में इस ऑपरेशन में 50- 60 हज़ार रुपये का खर्च आ सकता था जबकि हमारे कालेज में एक हज़ार के आस पास के यूजर चार्ज पर ही सफल आपरेशन हो गया है। कालेज के प्रिंसिपल डाक्टर मुकेश कुमार यादव ने इस आपरेशल कि सफलता पर पूरी टीम की सराहना की ।

 

 

Sharad Mishra (Editor In Chief)

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

इटावा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर युवक और किशोरी को कुचला

City News Uttar Pradesh

पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गांव का किया भ्रमण, ग्रामीणों से की बात

City News Uttar Pradesh

जल निगम क्या हो गया अपंग : ट्रीटमेंट प्लांट हटेटी पुरवा की यही दास्तां !

योगी सरकार ले आई चित्रकूट मंडल के किसानों के लिए धामाकेदार ऑफर: अब नहीं बिकेगा लहसुन काजू के भाव

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : विधानसभा चुनाव में बड़े और छोटे वाहनों का किया जाए इंतजाम

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव में दावेदारों के साथ ही बढ़ी भाजपा की दिक्कतें : किस पर बरसेगी कृपा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़