City News Uttar Pradesh
चोरों का पुजारी के नाम खत : रात में नहीं आ रही थी नींद, दिखाई दे रहे थे बुरे सपने, डरकर चोरों ने पुजारी को लौटायीं मूर्तियां
उत्तर प्रदेश

चोरों का पुजारी के नाम खत : रात में नहीं आ रही थी नींद, दिखाई दे रहे थे बुरे सपने, डरकर चोरों ने पुजारी को लौटायीं मूर्तियां, बालाजी मंदिर में हुई थी चोरी

चित्रकूट। बालाजी मंदिर से मूर्तियों की चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। पूरा मामला जानने के बाद लोग कह रहे हैं कि भगवान की भी लीला अपरमपार है। क्योंकि चोरी के बाद चोर रात में मूर्तियां पुजारी के घर के बाहर वापस रख गए और एक पत्र भी छोड़ गए। पत्र में चोरों ने चोरी के बाद व्याप्त डर के बारे में लिखकर माफी भी मांगी है।

– बालाजी मंदिर में हुई थी चोरी

सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौहां में बने प्राचीन बालाजी मंदिर से नौ मई को अष्ट धातु, पीतल और तांबे की 16 मूर्तियां चोरी हुई थीं। मंदिर का ताला तोड़कर चोर अष्टधातु से बनी 5 किलो की भगवान श्रीराम की मूर्ति, पीतल की राधाकृष्ण की मूर्ति, बालाजी की मूर्ति और लड्डू गोपाल की मूर्ति समेत नकदी और चांदी का सामान चोरी कर ले गए थे।

चोरों का पुजारी के नाम खत : रात में नहीं आ रही थी नींद, दिखाई दे रहे थे बुरे सपने, डरकर चोरों ने पुजारी को लौटायीं मूर्तियां
Sleep was not coming in the night, nightmares were visible, fearing the thieves returned the idols to the priest

– दो दिन बाद पुजारी को मिला पत्र

चोरी के दो दिन बाद 12 मूर्तियां और एक चिट्ठी मानिकपुर कस्बे में महावीर नगर वार्ड स्थित पुजारी के घर के बाहर मिलीं। उन्होंने मूर्तियां पुलिस को सौंप दी हैं। मंदिर के महंत राम बालक दास ने बताया कि सुबह जब वह जागे और गायों को चारा-पानी देने निकले तो एक पत्र मिला। उसमें मंदिर से चोरीी गई मूर्तियों का जिक्र था। चि_ी पढऩे के बाद खोज की तो मूर्तियां घर के बाहर एक टोकरी में बोरी के अंदर मिलीं। इसमें पीतल व तांबे की 12 मूर्तियां थीं लेकिन अष्ट धातु की दो मूर्तियां नहीं थीं।

– पत्र में लिखी थी ये बात

मूर्ति लौटाने वाले चोरों ने पुजारी के नाम एक पत्र छोड़ा था, जिसमें मूर्ति वापस करने की वजह लिखी थी। लिखा था- ‘मूर्ति चोरी करने के बाद से उन्हें रात में नींद नहीं आ रही और डरावने सपने आ रहे हैं, इसलिए मूर्तियां वापस कर रहे हैं। मूर्तियों को आप दोबारा मंदिर में स्थापित करवा दें’। महंत ने बताया कि उन्होंने कोतवाली पुलिस को मूर्तियां सौंप दी हैं। सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि चोर 12 मूर्ति लौटा गए हैं। लगता है कि मंदिर में अष्टधातु की मूर्तियां नहीं थीं। यदि वह भी चोरी गई होती तो उसको भी चोर वापस कर जाते।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में गुंडाराज : छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने तीन को पीट-पीटकर किया मरणासन्न…

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का रक्षा बंधन समारोह : राष्ट्र भक्ति की भावना से हुआ ओतप्रोत

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह कवि सम्मेलन में बनें जन आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

नहर के किनारे मिला अज्ञात शव: फिलहाल नहीं हो सकी शिनाख्त

City News Uttar Pradesh

सशक्तीकरण का मजाक : ग्राम प्रधान महिला, बोर्ड में लिखा पुरुष का नाम …

मृत्युदंड पाए इंजीनियर दंपति बांदा में ही रहेंगे बंद: डरा रहा ‘फांसी’ का खौफ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़