City News Uttar Pradesh
पुलिस ने खोला राज, पति ही निकला हत्यारा : ससुराल जाने से मना करने पर पत्नी का चाकू से रेता था गला, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
उत्तर प्रदेश

पुलिस ने खोला राज, पति ही निकला हत्यारा : ससुराल जाने से मना करने पर पत्नी का चाकू से रेता था गला, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। छह माह पहले कोर्ट मैरिज और ससुराल जाने से मना करने पर पति ने महिला का चाकू से गला रेत दिया था। शव को भूसे के ढेर में छिपाकर दिल्ली भाग गया था। पुलिस ने आनंद विहार से उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आनर किलिंग के अंदेशे पर विराम लग गया। सोमवार को पुलिस ने आरोपित पति को जेल भेज दिया। आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने खोला राज, पति ही निकला हत्यारा : ससुराल जाने से मना करने पर पत्नी का चाकू से रेता था गला, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
The husband turned out to be the killer: for refusing to go to the in-laws’ house, the wife used to slit her throat with a knife.

गिरवां थाना क्षेत्र के ऐला गांव में 28 अप्रैल को महिला का शव घर में भूसे के ढेर में तब मिला था, जब दुर्गंध आने की शिकायत पड़ोसियों ने की थी। जांच के दौरान पता चला कि घर से भाग महिला ने कोर्ट मैरिज की थी। एसपी अभिनंदन व एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मौके पर जांच की और पर्दाफाश के लिए थाना पुलिस के अलावा एसओजी को लगाया। वार्ता में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेत हत्या की पुष्टि हुई थी। छह माह पहले सरोजा ने चित्रकूट के मानिकपुर के खिचड़ी निवासी कल्लू रैदास उर्फ देवीदयाल से कोर्ट मैरिज की थी।

पुलिस ने खोला राज, पति ही निकला हत्यारा : ससुराल जाने से मना करने पर पत्नी का चाकू से रेता था गला, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
The husband turned out to be the killer: for refusing to go to the in-laws’ house, the wife used to slit her throat with a knife.

– विदा कराने आया था ससुराल

एएसपी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही सरोजा अपने मायके आई थी, जिसे लेने के लिए पति कल्लू आया था। सरोजा ने ससुराल जाने से मना कर दिया। कल्लू ने सरोजा से नल से पानी भरकर लाने को कहा तो उसने मना कर दिया। कल्लू ने बताया कि खुद से पानी भरने से वह अपमानित महसूस कर रहा था। इसी गुस्से में उसने चाकू से गला रेत हत्या कर दी और शव को अटारी पर भूसे के ढेर में छिपा दिया।

– शव को भूसे के ढेर में छिपाकर भाग गया था दिल्ली

हत्या के बाद फरार कल्लू ने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया और दिल्ली भाग गया। सर्विलांस की मदद से आनंद बिहार से कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई: 16 लीटर अवैध शराब बरामद

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें अपनी लोकप्रियता की नरैनी के गांवों में बिखेरी सम्मोहनी

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : बांदा डीएम नें प्रशासानिक पिच पर फिर जड़ा छक्का, सूखे तालाबों पर मांगी रिपोर्ट, मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड पैकेज में 3.16 करोड़ का महा घोटाला: बांदा में ‘छह रिटायर्ड अफसरों’ पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले आंगन बाड़ी केंद्रों के माध्यम से बनेगा स्वस्थ भारत: केंद्र का किया शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव : आशुतोष त्रिपाठी नें अध्यक्ष पद पर मारी हैट्रिक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़