27 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट : आकांंक्षी जनपद नीति आयोग सहयोगी की हादसे में मौत, बिहार के गया के रहने वाला था पीयूष राज
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : आकांंक्षी जनपद नीति आयोग सहयोगी की सड़क हादसे में मौत, बिहार के गया के रहने वाला था पीयूष राज

 

चित्रकूट। चित्रकूट में आकांक्षी जनपद नीति आयोग सहयोगी (फेलो) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक से भगवान कामतानाथ के दर्शन करने के लिए चित्रकूट जाते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वह बिहार जिला गया के थाना विष्णुपद घुघड़ीटाड के रहने वाले थे। पिता नवल किशोर सिंह ने बताया कि पांच माह पहले ही उनकी तैनाती चित्रकूट में हुई थी।
बिहार के गया निवासी 23 वर्षीय पीयूष राज बतौर आकांक्षी जनपद नीति आयोग सहयोगी (फेलो) पद पर चित्रकूट में तैनात थे। शनिवार की शाम को वह कलेक्ट्रेट में चित्रकूटधाम मंडल प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। देर शाम वह बाइक से चित्रकूट जा रहे थे। चौकी सीतापुर गढ़ीवा के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल पीयूष को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी और नीति आयोग के नोडल मोहम्मद यूनुस जिला अस्पताल पहुंचे। हादसे की सूचना परिवार को बिहार गया दी गई।

चित्रकूट : आकांंक्षी जनपद नीति आयोग सहयोगी की हादसे में मौत, बिहार के गया के रहने वाला था पीयूष राज
Chitrakoot: Aspiring District NITI Aayog colleague dies in accident, Piyush Raj, a resident of Gaya, Bihar

रविवार की सुबह चित्रकूट आए पिता ने बताया कि पीयूष अविवाहित और काफी धार्मिक प्रवत्ति का था। वह दो भाइयों में सबसे छोटे थे। पांच माह पहले नीति आयोग में नौकरी मिलने पर पहली तैनाती चित्रकूट में हुई थी। एक माह पहले वह घर आया था। पीयूष की मौत से विकास भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक की लहर है। कर्वी कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीयूष सूनसान रास्ते जा रहे थे, इसलिए टक्कर मारने वाले वाहन को काेई देख नहीं पाया है। फिर भी टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कराई जा रही है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें ग्रामीणों का स्वपन्न किया साकार: बनेगा बसहरी मार्ग

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत: ट्रैक्टर चालक फरार

City News Uttar Pradesh

यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आजम खां का लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा, सपा की विधानसभा में मजबूत विपक्ष देने की तैयारी

हादसा : मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिवारीजनों में मातम का माहौल

इंसाफ सेना बोली: कब बनेगा बुंदेलखंड पृथक राज्य

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा गुस्से में बिफरी: निर्माण कार्यों की कर रहीं थी समीक्षा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़