28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी के डीजीपी का फरमान : जिलों में हत्या, दुष्कर्म समेत गंभीर अपराध होने पर घटनास्थल पर जरूर पहुंचें कप्तान
उत्तर प्रदेश

यूपी के डीजीपी का फरमान : जिलों में हत्या, दुष्कर्म समेत गंभीर अपराध होने पर घटनास्थल पर जरूर पहुंचें कप्तान

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने आदेश जारी किया है कि जिलों में हत्या, दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर अपराध होने पर कप्तान घटनास्थल जरूर जाएं। कानपुर आए डीजीपी ने कानपुर आउटर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और पुलिस अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

यूपी के डीजीपी का फरमान : जिलों में हत्या, दुष्कर्म समेत गंभीर अपराध होने पर घटनास्थल पर जरूर पहुंचें कप्तान
UP DGP’s decree: Captain must reach the spot if there is serious crime including murder, rape in the districts.

पुलिस लाइन आउटर कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा कि गंभीर अपराधों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। पत्रकार वार्ता में आउटर में तीन महिला थाना खोलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा देने की सरकार की मंशा के तहत मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। कानपुर का क्षेत्रफल काफी बड़ा है, इसलिए यहां सिर्फ एक महिला थाना की जरूरत है और अभी तीन महिला थाने खोलने पर काम किया जा रहा है। जरूरत होने पर और भी थाने खोले जाएंगे।

यूपी के डीजीपी का फरमान : जिलों में हत्या, दुष्कर्म समेत गंभीर अपराध होने पर घटनास्थल पर जरूर पहुंचें कप्तान
UP DGP’s decree: Captain must reach the spot if there is serious crime including murder, rape in the districts.

उन्होंने आउटर पुलिस कार्यालय का फीता काटकर उदघाटन किया और कहा कि यह आउटर पुलिस के प्रयासों का नतीजा है कि उन्हें भवन मिल गया है। कमिश्नरेट पुलिस के लिए भवन के सवाल पर डीजीपी का कहना था कि पुलिस आयुक्त आए हैं और भवन के लिए जगह चिन्हित की गई है। प्रस्ताव मिलने के बाद जल्द से जल्द कमिश्नरेट पुलिस का भी भवन बनना शुरू होगा। इस दौरान पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, आइजी प्रशांत कुमार, एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा, एडिशनल एसपी आउटर आदित्य कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बरदहा नदी में पुल का होगा निर्माण: ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें डीएम से मांगी स्वीकृति

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें ग्रामीणों का स्वपन्न किया साकार: बनेगा बसहरी मार्ग

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में लाल सलाम पर चुनावों में जीत पर लग गया विराम !

City News Uttar Pradesh

दो ट्रकों की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत, चालक की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें दशहरा पर्व पर सर्व समाज की खुशहाली का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की धरती पर खेती की नई तस्वीर बनाने का कार्य शुरू : बदलेगी तकदीर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़