City News Uttar Pradesh
यूपी की गर्माती सियासत : अखिलेश के बाद अब मुलायम के विरोध में शिवपाल यादव, कहा - नेताजी चाह लेते तो जेल से रिहा हो जाते आजम खां
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी की गर्माती सियासत : अखिलेश के बाद अब मुलायम के विरोध में शिवपाल यादव, कहा – नेताजी चाह लेते तो जेल से रिहा हो जाते आजम खां

 

सीतापुर। पूर्व मुख्यमंत्री एंव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल चुके शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को सीतापुर जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से भेंट की। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सीतापुर जिला कारागार में आजम खां से करीब 45 मिनट तक वार्ता की।
इटावा के जवसंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने अपने साथ ही पार्टी की स्थापना करने वाले आजम खां से करीब पौन घंटे की मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस समय विधानसभा में आजम भाई से वरिष्ठ कोई भी विधायक नहीं है और समाजवादी पार्टी उनके लिए संघर्ष करते नहीं दिख रही है। शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव के साथ पहली बार मुलायम सिंह यादव पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नेताजी और अखिलेश यादव चाहते तो आजम खां जेल से बाहर होते। नेताजी ने कुछ नहीं किया, लोकसभा में भी मामला नहीं उठाया। वह चाहते तो धरना कर सकते थे।

यूपी की गर्माती सियासत : अखिलेश के बाद अब मुलायम के विरोध में शिवपाल यादव, कहा - नेताजी चाह लेते तो जेल से रिहा हो जाते आजम खां
After Akhilesh, Shivpal Yadav in opposition to Mulayam, said – Azam Khan would have been released from jail if Netaji had wanted

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह बात तो पूरा देश जानता है कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत सम्मान करते हैं। अगर आजम खां की जेल से रिहाई के लिए नेताजी की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के नेता धरने पर भी बैठ जाते तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो नेताजी की बात को जरूर सुनते। समाजवादी पार्टी के लोगों को यह बात रखनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता होने के बावजूद भी आजम खां की मदद नहीं हो पा रही। उन पर छोटे और झूठे मुकदमे लगाए गए। अब सिर्फ एक मुकदमा बचा है। छह महीने पहले बहस भी हो चुकी है, लेकिन समाजवादी पार्टी की तरफ से मदद नहीं हो पा रही है। हम तो आजम भाई के साथ हैं और वह हमारे साथ हैं।

यूपी की गर्माती सियासत : अखिलेश के बाद अब मुलायम के विरोध में शिवपाल यादव, कहा - नेताजी चाह लेते तो जेल से रिहा हो जाते आजम खां
After Akhilesh, Shivpal Yadav in opposition to Mulayam, said – Azam Khan would have been released from jail if Netaji had wanted

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश विधानसभा में आजम खां से वरिष्ठ सदस्य कोई नहीं है। वो लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं लेकिन समाजवादी पार्टी आजम भाई की मदद करती हुई या संघर्ष करती हुई नहीं दिख रही है, यह तो बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। सपा के अन्य मुस्लिम नेताओं की बदले रुख और जयंत चौधरी के आजम खान के परिजनों से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव की आजम से मुलाकात काफी अहम है। उन्होंने इस मुलाकात के बाद भविष्य में नए राजनीतिक समीकरणों की सुगबुगाहट शुरू कर दी है। शिवपाल यादव ने साफ कहा है कि आजम साहब बड़े नेता है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में तीसरी लहर को लेकर रेड एलर्ट शासन की चिकित्सीय टीम नें किया निरीक्षण

Banda- आंदोलन कर रहे कांग्रेस जन गिरफ्तार और रिहा।

City News Uttar Pradesh

करवा चौथ का पर्व पर बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

धूम -धाम से मनाई गई छोटी दीपावली: फूल मालाओं का बाजार हो गया है गर्म

City News Uttar Pradesh

बी-वारंट ‘कुचलकर’ जेल से ‘निकला’ माफिया रवि काना: जेलर निलंबित, अधीक्षक तलब !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक भाजपा नेता दलजीत तिंदवारी से निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव : चर्चा गर्म !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़